Connect with us

नैनीताल

भाजपा नेता भुवन आर्य ने नैनीताल विस में जनसंपर्क अभियान चलाया, ग्रामीणों की सुनी समस्याएं

सीएन, नैनीताल। भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य डॉ भुवन चंद्र आर्य ने नैनीताल विधानसभा के नैना गांव,बल्दियाखान में जनसंपर्क अभियान चलाया। दौरान उन्होंने केंद्र सरकार और राज्य सरकार की योजनाओं के बारे में ग्रामीणों को विस्तार से जानकारी दी। ग्रामीणों को बताया कि केंद्र और राज्य सरकार ने ग्रामीण स्तरों पर बहुत सी योजनाएं चलाई है जिसका सीधा लाभ ग्रामीणों को मिल रहा है वही आर्यन है नैनीताल विधानसभा में तेजी से जनसंपर्क अभियान शुरू कर दिया है ग्रामीणों ने बताया कि उनके क्षेत्र में पानी,सड़क और जंगली जानवरों का आता है फैला हुआ है। जिससे किसने की फसलों को नुकसान हो रहा है उन्होंने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि जल्द ही वह मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिलकर क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराएंगे। इस दौरान उमेश बिष्ट किशोर लाल ,कमल सिजवाली ,मोहित बिष्ट,जानकी देवी ,चंदन ,नीरज बिष्ट,हेम कुमार आदि मौजूद रहे।

Continue Reading
You may also like...

More in नैनीताल

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING