Connect with us

नैनीताल

नैनीताल में तीन साल बाद फिर खुलेगा बकरीद को स्लॉटर हाउस, इस बार डीएसए मैदान में नही होगी नमाज

सीएन, नैनीताल। पर्यटन नगरी नैनीताल में तीन साल पूर्व मानक पूरे नही होने के कारण राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा सील किया गया तल्लीताल स्थित स्लॉटर हाउस बकरीद 28 मई से फिर खुलेगा। प्रशासन ने साफ किया है कि खुले में कुर्बानी पर कार्रवाई होगी। इधर दशकों पूर्व से नैनीताल डीएसए मैदान में होने वाली ईद की सामूहिक नमाज भी नही होगी। प्रशासन ने पूरे जिले में खूले मेंं नमाज पढ़ने पर प्रतिबंध लगा दिया है। मालूम हो कि करीब तीन वर्षों से बंद पड़ा नैनीताल का एकमात्र स्लॉटर हाउस अब 28 मई से नियमित रूप से संचालित होगा। इसके लिए उच्च न्यायालय से अनुमति मिल चुकी है। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी रोहिताश शर्मा ने बताया कि वर्ष 2023 में पर्यावरण मंत्रालय की जांच के दौरान स्लॉटर हाउस में कई कमियां पाई गई थीं। मानकों पर खरा न उतरने के कारण इसे सील कर दिया गया था। उन्होंने बताया कि वर्ष 2025 में ईद के अवसर पर उच्च न्यायालय के निर्देशों के तहत स्लॉटर हाउस को केवल तीन दिनों के लिए खोला गया था। अब नगर पालिका द्वारा सभी आवश्यक मानकों और व्यवस्थाओं को पूरा कर लिया गया है, जिसके बाद 27 मई से इसे नियमित रूप से संचालित किया जाएगा। अधिशासी अधिकारी ने लोगों से अपील की है कि बकरीद के दौरान कुर्बानी केवल स्लॉटर हाउस में ही कराएं और खुले में कुर्बानी न दें। उन्होंने चेतावनी दी कि खुले में कुर्बानी करते पाए जाने पर संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि नगर पालिका की ओर से सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध करा दी गई हैं, इसलिए नागरिक स्लॉटर हाउस का ही उपयोग करें। इधर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणा के बाद नैनीताल जिला प्रशासन ने पूरे जिले में बकरीद को खुले मैदान व सड़कों में नमाज पढ़ने पर प्रतिबंध लगा दिया है। इधर पुलिस कप्तान मंजूनाथ टीसी ने कहा है कि बकरीद के दिन खुले में नमाज़ पढ़ने व बकरों की कुर्बानी देने की इजाजत नही होगी। अगर नालियों में खून बहता मिला तो सख्त कार्रवाई की जायेगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  राज्यपाल ने टी-ऑफ कर किया 21वें गवर्नर्स कप गोल्फ टूर्नामेंट का शुभारम्भ, लोक भवन गोल्फ कोर्स में शुरू हुआ टूर्नामेंट, 179 गोल्फर ले रहे हिस्सा
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in नैनीताल

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING