Connect with us

स्वास्थ्य

फिर डराने लगा कोरोना, 1200 से अधिक हुए कोविड केस, अब तक 12 की मौत, उत्तराखंड में 5 मामले पाए गए

फिर डराने लगा कोरोना, 1200 से अधिक हुए कोविड केस अब तक 12 की मौत, उत्तराखंड में 5 मामले पाए गए
सीएन, नई दिल्ली।
भारत में एक बार फिर कोरोना वायरस ने चिंता बढ़ा दी है। स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार देश में कोविड-19 के सक्रिय मामले 1200 के पार पहुंच गए हैं। इस दौरान 12 लोगों की मौत भी दर्ज की गई है। विशेष रूप से केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली जैसे राज्यों में मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स का कहना है कि मौसमी बदलाव और वैक्सीन से मिली इम्युनिटी में कमी इसके प्रमुख कारण हो सकते हैं। हालांकि अधिकांश मामलों में लक्षण हल्के हैं और मरीज घर पर ही ठीक हो रहे हैं। उत्तराखंड के ऋषिकेश में अब तक 5 मामले पाये गये। स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों को निगरानी बढ़ाने और अस्पतालों में आईसीयू बेड, ऑक्सीजन सप्लाई और अन्य जरूरी संसाधनों की तैयारी रखने के निर्देश दिए हैं। केरल में सबसे अधिक मामले सामने आए हैं, जहां मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया गया है। दिल्ली और महाराष्ट्र जैसे बड़े शहरों में भी नए मामले बढ़ रहे हैं, जिससे स्वास्थ्य प्रशासन सतर्क हो गया है। हाल ही में नए वेरिएंट्स का पता चला है, लेकिन विश्व स्वास्थ्य संगठन और भारतीय स्वास्थ्य एजेंसियों के अनुसारए ये वेरिएंट्स पिछले ओमिक्रॉन वेरिएंट्स से ज्यादा संक्रामक या गंभीर नहीं हैं। दिल्ली एम्स के पूर्व निदेशक डॉ. रणदीप गुलेरिया ने कहा नया वेरिएंट जो 2023 में सामने आया था, अब विश्व स्तर पर प्रमुख है। स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन सावधानी जरूरी है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने लोगों से मास्क पहनने, सामाजिक दूरी बनाए रखने और बार.बार हाथ धोने की सलाह दी है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि जिन लोगों ने लंबे समय से बूस्टर डोज नहीं ली है, उन्हें वैक्सीन लेने पर विचार करना चाहिए।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का जन्मदिन पूरे देश में धूमधाम से मनाया गया, भवाली में हुए जनकल्याणकारी कार्यक्रम
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in स्वास्थ्य

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING