Connect with us

राष्ट्रीय

जब मनमोहन सिंह के संकटमोचक बने थे मुलायम, कांग्रेस सरकार बचाने में अमर बने थे चाणक्य
सीएन, नईदिल्ली।
2008 में कांग्रेस सरकार के गिरने की नौबत आ गई थी। तब संकटमोचक की भूमिका में समाजवादी पार्टी सामने आई थी। उस समय लोकसभा सांसदों के संख्या के हिसाब से यूपी की सबसे बड़ी समाजवादी पार्टी ने मनमोहन सरकार को बचाने में अहम भूमिका निभाई। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री और कांग्रेस पार्टी के सीनियर नेता ने गुरुवार की रात दिल्ली के एम्स में अंतिम सांस ली। कांग्रेस की अगुवाई वाली यूपीए सरकार का दो बार नेतृत्व करने वाले मनमोहन सिंह के निधन पर 7 दिनों का राष्ट्रीय शोक घोषित किया गया है। उनके सियासी जीवन से जुड़े हुए तमाम किस्से हैं। एक किस्सा उत्तर प्रदेश से भी जुड़ा है, जब समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव  ने मनमोहन सरकार को गिरने से बचाया था। इसमें चाणक्य की भूमिका निभाई थी मुलायम के खास सिपहसालार अमर सिंह ने। मनमोहन सिंह, मुलायम सिंह यादव और अमर सिंह ये तीनों ही राजनेता अब हमारे बीच में नहीं हैं। इनसे जुड़ा किस्सा है साल 2008 का जब देश में यूपीए-1 सरकार का राज था। दरअसल मनमोहन सिंह के नेतृत्व वाली यूपीए सरकार भारत और अमेरिका के बीच हुए न्यूक्लियर डील के सवाल पर डगमगाने लगी थी। वामपंथी दल अमेरिका के साथ इस समझौते के सख्त खिलाफ थे। कांग्रेस को समर्थन दे रहे वामपंथी दलों ने इस समझौते के विरोध में समर्थन वापस ले लिया था। कांग्रेस सरकार के गिरने की नौबत आ गई थी। तब संकटमोचक की भूमिका में समाजवादी पार्टी सामने आई थी। उस समय लोकसभा सांसदों के संख्या के हिसाब से यूपी की सबसे बड़ी समाजवादी पार्टी ने मनमोहन सरकार को बचाने में अहम भूमिका निभाई। इस पूरी कवायद में केंद्रीय भूमिका निभाया था अमर सिंह ने। अमर सपा के महासचिव होने के साथ ही सबसे शक्तिशाली नेताओं में शुमार थे। मुलायम पर उनका सीधा असर दिखता था। अमर ने ना केवल सपा सांसदों का समर्थन दिलवाया, बल्कि कई निर्दलीय और अन्य नेताओं को भी कांग्रेस के पक्ष में लामबंद किया था। और इस रणनीति से यूपीए सरकार अल्पमत में आने से बच गई थी। भारत के पूर्व पीएम डॉ. मनमोहन सिंह का 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उन्हें रात 8.06 बजे नई दिल्ली के एम्स के मेडिकल इमरजेंसी में लाया गया। तमाम कोशिशों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका और रात 9रू51 बजे उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। वह 2004 से लेकर 2014 तक देश के पीएम रहे।

More in राष्ट्रीय

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING