Connect with us

राजनीति

हिमाचल कांग्रेस के छह बागी सहित तीन निर्दलीय विधायकों को चंडीगढ़ से उत्तराखंड में किया शिफ्ट

सीएन, देहरादून। राज्यसभा चुनाव में हिमाचल में क्रॉस वोटिंग के आरोप में अयोग्य घोषित किए गए कांग्रेस के छह विधायकों सहित तीन निर्दलीय विधायकों को चंडीगढ़ से उत्तराखंड शिफ्ट किया गया। सूत्रों के अनुसार, इन सभी को ऋषिकेश के एक बड़े होटल में ठहराया गया है। सूत्रों ने बताया कि शुक्रवार दोपहर ढाई बजे उक्त विधायकों को चंडीगढ़ से एक चार्टर्ड प्लेन से जौलीग्रांट हवाई अड्डे लाया गया। जौलीग्रांट से उन्हें ऋषिकेश-बदरीनाथ मार्ग स्थित एक बड़े होटल में ले जाया गया। ऋषिकेश लाए गए अयोग्य घोषित विधायकों में सुधीर शर्मा, राजिंदर राणा, इंदरदत्त लखनपाल, देविंदर कुमार भुट्टू, रवि ठाकुर व चैतन्य शर्मा शामिल हैं। इनके साथ तीन निर्दलीय विधायक होशियार सिंह, केएल ठाकुर, आशीष शर्मा और भाजपा के दो विधायक विक्रम ठाकुर व त्रिलोक जम्वाल भी बताए गए हैं। सियासत के जानकार मानते हैं कि हिमाचल की राजनीति अब बहुत कुछ सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर निर्भर करेगी। इन नेताओं को कोर्ट से राहत मिली तो भाजपा हिमाचल प्रदेश में भाजपा फ्लोर टेस्ट की मांग कर सकती है। मालूम हो राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस के इन विधायकों पर क्रॉस वोटिंग का आरोप है। इस चुनाव में भाजपा प्रत्याशी हर्ष महाजन विजयी घोषित हुए थे। ये विधायक बजट मतदान में भी शामिल नहीं हुए थे। हिमाचल प्रदेश विधानसभा के स्पीकर ने ह्विप के उल्लंघन के मामले में इन्हें अयोग्य घोषित किया गया था। ये विधायक बीती 27 फरवरी से चंडीगढ़ के पंचकूला में ठहरे हुए थे। इन्होंने अपनी सदस्यता को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है, जिस पर कुछ दिनों के भीतर सुनवाई प्रस्तावित है। इस बीच, इन सभी को ऋषिकेश में गंगा किनारे स्थित जिस होटल में ठहराया गया है, वहां की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। एक पुलिस अफसर ने इसकी पुष्टि की। उधर, हिमाचल कांग्रेस में बगावत को हवा देकर भाजपा सरकार बनाने के दावे कर रहे राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन ने शुक्रवार को गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  कैडेटों को लैंगिक समानता, पारस्परिक सम्मान, संवेदनशीलता व सामाजिक उत्तरदायित्व के महत्व से अवगत कराया
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in राजनीति

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING