Connect with us

राजनीति

अडानी विवाद पीएम मोदी का व्यक्तिगत नहीं, बल्कि देश का मामला हैः राहुल गांधी

अडानी विवाद पीएम मोदी का व्यक्तिगत नहीं, बल्कि देश का मामला हैः राहुल गांधी
सीएन, नईदिल्ली।
लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने अमेरिका में अडानी विवाद पर पूछे गए सवाल को पीएम मोदी द्वारा व्यक्तिगत बताने पर निशाना साधते हुए कहा कि अडानी समूह से जुड़ा विवाद कोई व्यक्तिगत मामला नहीं है बल्कि देश से जुड़ा मामला है। रायबरेली से सांसद राहुल गांधी ने अपने संसदीय क्षेत्र के दौरे के दूसरे दिन लालगंज में एक कार्यक्रम में युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि ये देश से जुड़ा बेहद जरूरी मामला है। पीएम मोदी को इस बारे में बात करनी चाहिए थी। अमेरिका कह रहा है कि अडानी ने भ्रष्टाचार किया है, लेकिन हिंदुस्तान में प्रधानमंत्री अपने मित्र अडानी से कोई सवाल क्यों नहीं पूछ रहे हैं। कांग्रेस नेता ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की हालिया अमेरिकी यात्रा के दौरान मीडिया के साथ उनकी बातचीत का उल्लेख करते हुए यह आरोप लगाए। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा, मोदी जी यह कोई व्यक्तिगत मामला नहीं है यह देश का मामला है। राहुल ने दावा किया कि पीएम मोदी ने अमेरिकी मीडिया से कहा कि उद्योगपति गौतम अडानी उनके दोस्त हैं, वह अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से उनके बारे में कुछ नहीं पूछेंगे। राहुल ने कहा अडानी के खिलाफ अमेरिका में भ्रष्टाचार और चोरी का मामला है और हमारे प्रधानमंत्री क्या कहते हैं यह एक व्यक्तिगत मामला है और हम इस पर चर्चा नहीं करते हैं! अगर वह वास्तव में भारत के प्रधानमंत्री होते तो उन्होंने ट्रंप से इस मामले के बारे में पूछा होता और उनसे कहा होता कि वह इसकी जांच कराएंगे और अगर जरूरत पड़ी तो अडानी को जांच के लिए अमेरिका भेजेंगे। लेकिन उन्होंने कहा कि यह एक व्यक्तिगत मामला है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में जब पीएम मोदी से गौतम अडानी समूह के बारे में चल रहे विवाद के बारे में पूछा गया था तो प्रधानमंत्री ने कहा था, यह एक व्यक्तिगत मुद्दा था और जब दो देशों के नेता मिलते हैं तो ऐसे मुद्दों पर चर्चा नहीं की जाती है। राहुल गांधी ने आज पीएम मोदी के इसी बयान पर निशाना साधा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

More in राजनीति

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING