Connect with us

राजनीति

कांग्रेस नेता भाजपा को अपना भगवान मानते हैं तो, केशदान स्वीकार: महेंद्र भट्ट

कांग्रेस नेता भाजपा को अपना भगवान मानते हैं तो, केशदान स्वीकार: महेंद्र भट्ट
सीएन, देहरादून।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि कांग्रेस नेता यदि भाजपा को अपना भगवान मानते हैं तो उनकी पार्टी पितृपक्ष में किए जाने वाले केशदान को स्वीकार कर लेगी। कांग्रेस पर बयान के बाद बवाल मच गया। कांग्रेस ने भी पटलवार किया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि कांग्रेस नेता यदि भाजपा को अपना भगवान मानते हैं तो उनकी पार्टी पितृपक्ष में किए जाने वाले केशदान को स्वीकार कर लेगी। भट्ट ने ये बात कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष गणेश गोदियाल के बयान के प्रतिक्रिया के स्वरूप कही। भट्ट ने कहा कि पितृपक्ष में लोग, पितरों के आशीर्वाद व परिवार के कल्याण भाव से केशदान करते हैं। चूंकि सरकार तेजी से विकास कार्य कर रही है। ऐसे में यदि कांग्रेस, भाजपा को भगवान मानकर राज्य के विकास के लिए केशदान करना चाहती है तो उनकी पार्टी उसे स्वीकार करने को तैयार है। भट्ट ने कहा अंकिता केस में कांग्रेसी बार.बार किसी वीआईपी का जिक्र करते हैं। ऐसा लगता है कि कांग्रेस नेताओं को उस वीआईपी का नाम पता है, यदि ऐसा है तो कांग्रेस नेताओं को वह नाम सार्वजनिक कर देना चाहिए। मालूम हो कि इससे पहले कांग्रेस ने कहा था कि अंकिता हत्याकांड की सीबीआई जांच की मांग को लेकर पार्टी प्रदेशभर में केशदान अभियान चलाने जा रही है। इसके तहत पार्टी की महिला और पुरुष नेता विरोध स्वरूप सामूहिक केशदान करेंगे। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि जांच में ढिलाई व वीआईपी का पता न चलने के विरोध में कांग्रेस की दो नेताओं ने केशदान किए। जिसे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने सनातन धर्म से जोड़ दिया। उत्तराखंड कांग्रेस की मुख्य प्रवक्ता गरिमा मेहरा दसौनी ने उत्तराखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट पर हल्की बयानबाजी का आरोप लगाया है। दसौनी ने कहा है कि सत्तारूढ़ दल के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट सड़क छाप राहगीरों जैसी बयानबाजी कर रहे हैं। दसौनी ने कहा कि पहले तो महेंद्र भट्ट ने कांग्रेस की महिला नेत्रियों द्वारा सिर मुंडाए जाने को हिंदू सनातन धर्म का अपमान बताया जो की कोई कूपड़ या गवार व्यक्ति ही कर सकता है, क्योंकि हिंदू सनातन धर्म में सिर मुंडाने को लेकर महिलाओं पर कोई प्रतिबंध नहीं है। वहीं महेंद्र भट्ट को अपनी पार्टी का इतिहास भी याद रखना चाहिए। कहा कि उमा भारती कितने बार अपना सिर मुंडवा चुकी हैं और ब्याहता होते हुए भी सुषमा स्वराज ने सोनिया गांधी के प्रधानमंत्री बनने पर सिर मुड़ाने की धमकी दे डाली थी। दसौनी ने कहा कि महेंद्र भट्ट के बयानों ने साबित कर दिया की उन्हें वेदों और पुराणों का भी कोई ज्ञान नहीं है, इसीलिए वह अंकिता भंडारी हत्याकांड से ध्यान भटकने के लिए ऐसी बचकानी बात कर रहे हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  कैडेटों को लैंगिक समानता, पारस्परिक सम्मान, संवेदनशीलता व सामाजिक उत्तरदायित्व के महत्व से अवगत कराया
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in राजनीति

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING