Connect with us

राजनीति

मंत्री प्रेम चंद्र अग्रवाल का पहाड़ी लोगों के खिलाफ की गई अपमानजनक टिप्पणी से उबाल, पुतला फूंका

सीएन, नैनीताल/रामनगर। नगर कांग्रेस कमेटी,नैनीताल द्वारा नगर महामंत्री कैलाश अधिकारी के नेतृत्व में प्रदेश के संसदीय कार्य मंत्री प्रेम चंद्र अग्रवाल द्वारा पहाड़ी लोगों के खिलाफ की गई अपमानजनक टिप्पणी के खिलाफ बीते दिवस पंत पार्क, मल्लीताल में मंत्री का पूतला फूंक कर, प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर नगर महामंत्री कैलाश अधिकारी ने कहा मंत्री द्वारा जिस प्रकार “पहाड़ी साला” जैसे अपशब्दों से संबोधित किया गया,वह राज्य निर्माण की मूल भावना के खिलाफ है तथा राज्य के लोगों का घोर अपमान है तथा नगर कांग्रेस कमेटी इसकी निंदा करती है। इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेसी सुभाष कुमार,सुरेश चंद्रा,जिला अध्यक्ष एनएसयूआई शार्दुल नेगी,नगर उपाध्यक्ष प्रेम शर्मा,नगर सचिव बंटू आर्य,प्रदेश महासचिव यूथ कांग्रेस संजय कुमार,नगर अध्यक्ष एन एस यू आई आयुष कुमार,पूर्व दायित्वधारी रईस अहमद, नफीस अहमद, नगर महिला कांग्रेस से लता तरुण, सुनीता आर्या, त्रिभुवन फर्त्याल,मो.जुनैद अनमोल थापा, प्रियांशु बिष्ट, संदीप सिंह जलाल आदि उपस्थित रहे। उधर नगर कांग्रेस कमेटी नैनीताल के अध्यक्ष अनुपम कबड्वाल ने बयान जारी कर कहा कि मंत्री प्रेम चंद्र अग्रवाल को राज्य आंदोलन, मुजफ्फरनगर कांड, राज्य निर्माण के शहीदों व आंदोलनकारियों की पीड़ा आदि के इतिहास को समझना चाहिए। मंत्री द्वारा जिस प्रकार लोकतंत्र के मंदिर विधानसभा में पहाड़ी लोगों को अपमानजनक शब्दों से संबोधित किया,उनके इस कृत्य पर पहाड़ी मुख्यमंत्री ने तुरंत मंत्री को पद से बर्खास्त करना चाहिए।

More in राजनीति

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING