Connect with us

उत्तराखण्ड

पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने की राजनीति से संन्यास लेने की घोषणा

पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने की राजनीति से संन्यास लेने की घोषणा
सीएन, देहरादून।
सिल्क्यारा विषम समस्या से समाधान विषय पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने उपस्थित प्रतिनिधियों को संबोधित किया। कोश्यारी ने इस दौरान राजनीतिक सवाल पूछे जाने पर कहा कि उन्होंने राजनीति से संन्यास ले लिया है, उनसे ये सवाल पूछना सही नहीं है। इस दौरान भगत सिंह कोश्यारी राजनीतिक सवालों से बचते नजर आए। उन्होंने कहा कि 1 साल पहले से ही वह राजनीतिक बयान नहीं दे रहे हैं। इसलिए राजनीतिक सवाल यदि राजनेताओं से पूछे जाएं तो बेहतर रहेगा। मैंने तो राजनीतिक संन्यास ले लिया है। इस मौके पर कोश्यारी ने कहा कि हम लोग हिमालय के निवासी हैं। वैज्ञानिकों के अनुसार हिमालय दुनिया का यंगेस्ट माउंटेन है। इसलिए युवा वलित पर्वत श्रृंखला होने के कारण हिमालय विशाल होने के साथ ही कोमल भी ह। इसका अर्थ है कि भौतिक और जियोलॉजिकल रूप से हिमालय कमजोर हो सकता है, लेकिन हमारे दृष्टिकोण से वह देवता स्वरूप है। इसलिए जहां देवता रहते हों वहां कभी-कभी सिल्क्यारा जैसी घटनाएं होती ही होती हैं। इसका उल्लेख हमारे वेद, ग्रंथ, पुराणों में भी मिलता है। गौरतलब है कि 12 नवंबर 2023 को उत्तरकाशी का सिल्क्यारा टनल हादसा हुआ था। टनल के अंदर भू धसाव होने से 41 श्रमिक सुरंग के अंदर फंस गए थे। ये श्रमिक 17 दिन बाद सकुशल रेस्क्यू किए गए थे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में शिक्षा व्यवस्था सशक्त बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम, 50 स्विफ्ट स्कूल शुरू किए जाएंगे
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING