Connect with us

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड के आईटीबीपी जवान ने धनबाद में की आत्महत्या, इलेक्शन ड्यूटी में थी तैनाती

उत्तराखंड के आईटीबीपी जवान ने धनबाद में की आत्महत्या, इलेक्शन ड्यूटी में थी तैनाती
सीएन, धनबाद।
आईटीबीपी के एक जवान ने खुदकुशी कर ली। आईटीबीपी का जवान उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग का रहने वाला था। जवान का नाम संदीप कुमार है। धनबाद के सिटी एसपी ने इसकी पुष्टि की है। धनबाद सिटी एसपी अजीत कुमार ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि आईटीबीपी का जवान संदीप कुमार इलेक्शन ड्यूटी में धनबाद आया था। सिंदरी विधानसभा क्षेत्र के बिनोद बिहारी महतो कॉलेज में इलेक्शन ड्यूटी में आए जवानों को ठहराया गया था। संदीप कुमार भी बीबीएम कॉलेज में ही ठहरा हुआ था। मंगलवार सुबह करीब 7 बजे अन्य जवानों को गोली की आवाज सुनाई दी। जिसके बाद मौके पर पहुंचे तो देखा उसके सीने में गोली लगी हुई है और वह बेसुध पड़ा हुआ है। जवानों के द्वारा उसे आनन.फानन में एसएनएमएमसीएच लाया गया जहां संदीप कुमार ने दम तोड़ दिया। सिटी एसपी ने बताया कि गोली जवान के सीने के दाहिनी ओर लगी थी। वहीं सीआईएसएफ के कमांडेंट के अलावे उनके बल भी मौजूद रहे। एसएनएमएमसीएच में कागजी कार्रवाई पूरी की गई। शव अस्पताल से पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस के द्वारा परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है। बताया जा रहा है कि 29 वर्षीय संदीप कुमार की शादी नहीं हुई थी। शादी को लेकर ही अपने परिजनों से फोन पर बातचीत भी की थी। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शादी को लेकर परिवार से विवाद हुआ था। इसके बाद उसने यह कदम उठाया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  वंदे मातरम् राष्ट्रगीत के डेढ़ सौ वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 15 जुलाई को नैनीताल सहित देश के 150 स्थानों पर होगा नाटकों का मंचन
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING