Connect with us

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड : कुत्ते ने अपनी वफादारी को जान पर खेलकर की साबित, घरवालों को बचाने को गुलदार से भिड़ा

उत्तराखंड : कुत्ते ने अपनी वफादारी को जान पर खेलकर की साबित, घरवालों को बचाने को गुलदार से भिड़ा
सीएन, बागेश्वर।
कुत्ते को सबसे वफादार यूं ही नहीं कहा जाता है। बागेश्वर नगर में एक कुत्ते ने अपनी वफादारी को जान पर खेलकर साबित भी कर दिया। आंगन में बैठे परिवार के लोगों की ओर हमला करने गुलदार बढ़ा तो कुत्ता ढाल बन गया। गुलदार से हुई भिड़ंत के दौरान कुत्ता भी जख्मी हो गया। साथ ही गुलदार को भागने में विवश कर दिया। वहीं, लगातार गुलदार की हमले की घटनाओं ने नगर से लोगों में दहशत बनी हुई है। वह रात को कनस्तर बजाकर गुलदार को भगा रहे हैं। उन्होंने वन विभाग से सुरक्षा की मांग की है। नगर के मंडलसेरा उत्तरी वार्ड के पल्ला बानरी में दान सिंह पुत्र प्रेम सिंह का परिवार रहता है। देर शाम परिवार के लोग आंगने में बैठे हुए थे। इसी दौरान एक गुलदार आंगन में पहुंच गया। गुलदार घरवालों पर हमला करता, इससे पहले ही दान सिंह के पालतू कुत्ते ने उस पर हमला कर दिया। गुलदार को देख परिवार के लोग घबरा गए और जान बचाने के लिए घर के भीतर की ओर भागे। वहीं, कुत्ता खूंखार गुलदार से भिड़ गया। गुलदार से टक्कर लेने के दौरान कुत्ता जख्मी भी हो गया। उसके गले और पीठ में गुलदार के दांत लगे हैं। नगर में आए दिन गुलदार के हमले सामने आ रहे हैं। गांव के लोग रातभर कनस्तर बजाकर गुलदार को भगा रहे हैं। दान सिंह ने बताया कि घर में छोटे बच्चे हैं। महिलाएं तथा बुजुर्ग भी असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। वन विभाग को भी सूचित किया गया है। सभासद कैलाश आर्य, कमला देवी, कुंदन गिरी, जगदीश, उमा देवी, नीमा देवी, चंपा देवी, धनुली देवी आदि ने वन विभाग से पिंजरा लगाने की मांग की है। इधर, एसडीओ सुनील कुमार ने कहा कि ट्रैप कैमरा लगाया जाएगा। गश्त बढ़ा दी गई है। लोगों को भी सावधानी बरतनी है।

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING