Connect with us

मौसम

ग्लेशियर टूटने से केदारनाथ मार्ग हुआ ध्वस्त, पैदल आवाजाही हुई बंद

ग्लेशियर टूटने से केदारनाथ मार्ग हुआ ध्वस्त, पैदल आवाजाही हुई बंद
सीएन, रूद्रप्रयाग।
केदारनाथ पैदल मार्ग पर भैरव गदेरा में ग्लेशियर टूटने की घटना हुई है। ग्लेशियर टूटने से भैरव गदेरा वाले रास्ते का नामोनिशान मिट गया है। ग्लेशियर ने केदारनाथ के इस पैदल मार्ग की आवाजाही भी बंद कर दी है। ग्लेशियर द्वारा मचाई गई तबाही देखकर वहां काम कर रहे श्रमिक भी हैरान हैं। हालांकि, प्रशासन का दावा है कि यात्रा शुरू होने से से पहले चार धाम यात्रा रूट को सही कर दिया जाएगा। इसके अलावा, धामों से बर्फ को पूरी तरह से हटा दिया जाएगा, ताकि यूपी सहित पड़ोसी राज्यों से आने वाले तीर्थ यात्रियों को किसी भी प्रकार की कोई परेशानी न हो। उत्तराखंड में पिछले दो दिनों से खराब मौसम का असर पड़ने लगा है। केदारनाथ धाम में बीते दो दिनों से बर्फबारी हो रही है, केदारनाथ में करीब एक से डेढ़ फीट नई बर्फ गिर गई है जिससे यात्रा व्यवस्थाओं में जुटे अधिकारी, कर्मचारी एवं मजदूरों को परेशानियां उठानी पड़ रही है। लोनिवि-डीडीएमए को अब लिंचौली से केदारनाथ तक पैदल मार्ग से दोबारा बर्फ हटानी पड़ेगी। आगामी 25 अप्रैल को भगवान केदारनाथ के कपाट भक्तों के दर्शनार्थ खुलने हैं। ऐसे में केदारनाथ में सभी व्यवस्थाएं जुटाने के लिए युद्धस्तर पर कार्य किया जा रहा है किंतु दो दिनों से हो रही बारिश और बर्फबारी ने यात्रा व्यवस्थाओं में जुटे अधिकारी, कर्मचारी एवं मजदूरों के कदम रोक दिए हैं। उत्तराखंड के गढ़वाल एवं कुमाऊं मंडल के सभी जिलों में मंगलवार को बारिश एवं बर्फबारी का येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं 24 मार्च तक कई जिलों में बारिश की आशंका जताई गई है। मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश के जनपदों में अधिकांश जगहों में हल्की से मध्यम बारिश, बर्फबारी हो सकती है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  भूसे की कीमतों में भारी उछाल को देखते हुए अनावश्यक भण्डारण एवं राज्य से बाहर परिवहन पर रोक
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in मौसम

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING