Connect with us

मौसम

नैनीताल सहित छह जिलों में 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफान चलने का ऑरेंज अलर्ट जारी

सीएन, देहरादून/नैनीताल। उत्तराखंड में मंगलवार को भी  मौसम बदला हुआ रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से देहरादून समेत टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत और ऊधमसिंह नगर जिले के कुछ हिस्सों में तेज गर्जन, बारिश, बिजली चमकने, ओलावृष्टि और 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफान चलने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। अन्य जिलों के कुछ हिस्सों में भी तेज दौर की बारिश और ओलावृष्टि होने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, ऊंचाई वाले क्षेत्रों (3500 मीटर और उससे अधिक) में बर्फबारी की भी संभावना है, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज हो सकती है। मौसम वैज्ञानिकों ने लोगों को सतर्क रहने और खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी गई है। नैनीताल में सुबह से ही घने बादल छाये हुए हैं। पिछले दिनों से तापमान लगातार गिर रहा है। मई के महिने में बरसात सा मौसम से लोग हतप्रभ हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड : मौसम का कहर, बारिश, आंधी व ओलावृष्टि से जनजीवन अस्तव्यस्त, पेड़ गिरे, विद्युत आपूर्ति बाधित, उत्तरकाशी में पहाड़ी से झरना फूटा, अगले 48 घंटे रहेंगे भारी
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in मौसम

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING