Connect with us

मौसम

उत्तराखंड में मौसम का करवट लेने के संकेत, आज शुक्रवार को राज्य के सभी जिलों में बारिश की संभावना, येलो व ऑरेंज अलर्ट जारी

सीएन, देहरादून/नैनीताल। उत्तराखंड में मौसम ने एक बार फिर करवट लेने के संकेत दिए हैं। मौसम विभाग ने शुक्रवार को राज्य के सभी जिलों में बारिश की संभावना जताई है। वहीं, पर्वतीय क्षेत्रों में तेज गर्जना, बिजली चमकने और ओलावृष्टि को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन इलाकों में तेज बारिश के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने, आकाशीय बिजली गिरने और ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है। अन्य पहाड़ी जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी करते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ. सीएस तोमर के अनुसार, शुक्रवार को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग और चमोली में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इसके अलावा देहरादून, टिहरी, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में भी बारिश के आसार हैं। 4200 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना भी जताई गई है। इससे पहले गुरुवार को प्रदेश के मैदानी इलाकों में गर्मी का असर देखने को मिला। देहरादून, हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में तापमान 38 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने बदलते मौसम को देखते हुए लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  भूसे की कीमतों में भारी उछाल को देखते हुए अनावश्यक भण्डारण एवं राज्य से बाहर परिवहन पर रोक
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in मौसम

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING