Connect with us

मौसम

उत्तराखंड : नैनीताल सहित 6 जिलों में भारी बारिश के आसार, येलो अलर्ट जारी

उत्तराखंड : नैनीताल सहित 6 जिलों में भारी बारिश के आसार, येलो अलर्ट जारी
सीएन, नैनीताल/देहरादून।
उत्तराखंड में शुक्रवार को भी भारी बारिश की आशंका है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से देहरादून, पौड़ी, नैनीताल, चम्पावत, बागेश्वर और ऊधमसिंह नगर जिले के कई इलाकों में 25 अगस्त को भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। प्रदेश में लगातार हो रही बारिश के कारण कोटद्वार पौड़ी नेशनल हाईवे बदहाल बना है। तीन दिनों से हाईवे बन्द पड़ा हुआ है। दो किमी पैच पर सात से आठ जगहों पर मलबा-बोल्डर आने से हाईवे पर ध्वस्त पड़ा है।हाइवे बन्द होने से लैंसडौन समेत गढ़वाल के सभी बाजारों और कस्बों में फल, सब्जी, अंडे व दूध की आपुर्ति ठप पड़ी हुई है। शुक्रवार को हाईवे खुलने की उम्मीद है। मालन नदी पर बनाये गए कॉजवे पर लगभग 15 दिनों के बाद भारी वाहनों के संचालन शुरू कर दिया गया है। भारी वाहनों के लिए तल्ला मोटाढाक से हलदुखाता के लिए 300 मीटर ह्यूम पाइप कॉजवे समेत दो किमी कंडी मार्ग का नए सिरे से निर्माण किया जा रहा है। वहीं, ऋषिकेश गंगोत्री हाईवे भी चार दिन से बंद है। नरेंद्रनगर बगड़धार में भी हाईवे बंद चल रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के निदेशक बिक्रम सिंह का कहना है कि मानसून सीजन के दौरान अभी तक सामान्य तौर पर होने वाली 904.20 मिमी बारिश के सापेक्ष 1019 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है। इस हिसाब से एक जून से 23 अगस्त तक 13 फीसदी अधिक बारिश हुई है। चूंकि सामान्य से 19 फीसदी अधिक तक बारिश को सामान्य की श्रेणी में लिया जाता है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  आज 28 सितंबर 2026 का राशिफल: वृषभ राशि के जातकों को व्यापार में फायदा होगा, पैसों के मामले में दिन पक्ष में रहेगा
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in मौसम

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING