Connect with us

मौसम

उत्तराखंड : मौसम का कहर, बारिश, आंधी व ओलावृष्टि से जनजीवन अस्तव्यस्त, पेड़ गिरे, विद्युत आपूर्ति बाधित, उत्तरकाशी में पहाड़ी से झरना फूटा, अगले 48 घंटे रहेंगे भारी

सीएन, देहरादून/नैनीताल/अल्मोड़ा। उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदल गया है। शनिवार की सांय.व आज रविवार को बारिश, आंधी व ओलावृष्टि के कारण जनजीवन अस्तव्यस्त. रहा। नैनीताल सहित विभिन्न जिलों.में पेड़ गिरने, बिद्युत आपूर्ति बाधित होने व मकानों की छतें उड़ने के समाचार. मिल रहे हैं। उधर उत्तरकाशी के.मनेरी में भारी बारिश के दौरान. पहाड़ी से अचानक झरना फूट गया जिस.कारण लोगों में हड़कंप मच गया। इससे यातायात भी बाधित लहा अगले 48 घंटों में उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेशवर व पिथौरागढ़ को संवेदनशील बताया गया है। रविवार को भी प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश और बर्फबारी का दौर जारी रहा। बारिश और बर्फबारी से तापमान में गिरावट आ गई है। वहीं तेज अंधड़ से पेड़ तक उखड़ गए. जिससे जनजीवन अस्त व्यक्त हो गया और लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा है। कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति भी प्रभावित हो गई. हरिद्वार के ज्वालापुर बाजार में भारी बारिश से जल भराव की समस्या पैदा हो गई। अल्मोड़ा के भनोली तहसील के कांडानौला.में शिवदत्त के मकान की छत उड़ गई। अंधड़.के कारण रानीखेत मार्ग में विशालकाय पेड़ गिरने से यातायात बाधित रहा। तीर्थनगरी हरिद्वार में अचानक बदले मौसम के बाद चले तेज अंधड़ ने लोगों का जनजीवन अस्त व्यक्त कर दिया। भारी बारिश हुई तो लोगों को गर्मी से राहत मिली। इस दौरान श्यामपुर के गुमानीवाला बायपास मार्ग पर दो विशालकाय पेड़ धराशाही हो गए। पेड़ सड़क पर गिरे तो हाईवे पर ट्रैफिक जाम हो गया। गनीमत रही कि पेड़ की चपेट में कोई वाहन नहीं आया। जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया। पुलिस ने बारिश और तेज तूफान के दौरान वाहन चालकों को वाहन चलाने में सावधानी बरतने की अपील की है. पैदल चलने वाले लोगों को भी जोखिम लेकर सड़कों पर न चलने के लिए कहा है। अंधड़ से कई स्थानों विद्युत लाइन भी क्षतिग्रस्त हो गई हैं, जिसकी वजह से आसपास की बिजली भी कट गई है। हलांकि विद्दुत निगम के कर्मचारी विद्दुत लाइन को दुरुस्त करने में जुटे हुए है। जल्द ही विद्दुत व्यवस्था सुचारु हो जाएगी। फिलहाल अस्थाई रूप से विद्युत सप्लाई की जा रही है। नैनीताल के रामनगर में मौसम ने अचानक करवट लेते हुए तेज तूफान के साथ मूसलाधार बारिश का दौर शुरू कर दिया है। तेज हवाओं के चलते कई जगहों से पेड़ गिरने की खबरें सामने आ रही हैं। वहीं बागवानों के लिए चिंता बढ़ गई है क्योंकि आम और लीची की फसल को भारी नुकसान की आशंका जताई जा रही है। नैनीताल में रविवार को सुबह धूप खिली. उसके बाद आसमान में काले घने बादल छा गये। वीकेंड होने के कारण शहर में सैलानियों. की.काफी तादाद मौजूद थी। काफी संख्या में सैलानी नैनी झील में नौकायन का आनंद उठा रहे थे। अचानक तेज हवाओं के साथ बारिश की बौछारें शुरू हो गई। जिस कारण अफरातफरी मच गई। बारिश से बचने के लिये लोग इधरउधर भागने.लगे। करीब एक घंटे बाद मौसम सुहावना हो गया और माल रोड में सैलानियों की चहलपहल दिखाई देने लगी। बारिश के कारण जहां झील में भारी मात्रा में कूड़ा करकट समा गया वहीं तापमान में भारी गिरावट आ गई। लोगों ने फिर गर्म कपड़ों का इस्तेमाल किया। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों को मौसम के लिहाज से संवेदनशील घोषित कर आरेंज अलर्ट जारी किया है। कल सोमवार व 5 मई को तेज हवाओं के साथ बारिश व ओलावृष्टि की संभावना जताई है। लोगों से इस दौरान सावधानी बरतने को कहा है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड : 04 एवं 05 मई को नैनीताल सहित 6 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी, आंधी-तूफान एवं आकाशीय बिजली की चेतावनी
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

More in मौसम

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING