मौसम
आज मंगलवार को पर्वतीय जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी, 8 अगस्त तक मौसम खराब रहने की संभावना
सीएन, देहरादून/नैनीताल। उत्तराखंड में मानसून लगातार सक्रिय है और इसका असर अब आज पर्वतीय जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है व 8 अगस्त तक मौसम खराब रहने की संभावना है। इसका असर चारधाम पर भी साफ दिख रहा है। लगातार बारिश के कारण यमुनोत्री और गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग कई जगहों पर भूस्खलन और मलबा बारिश से बाधित हो गए हैं। मौसम विभाग ने आज 4 अगस्त के लिए भी पर्वतीय जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है और 8 अगस्त तक मौसम खराब रहने की संभावना व्यक्त की है। यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग स्यानाचट्टी, जंगलचट्टी, बनास और बाड़िया क्षेत्र में जगह-जगह मलबा और बड़े-बड़े बोल्डर बारिश से बंद पड़ा है। वहीं गंगोत्री हाईवे भी हेल्गूगाड़ के पास भूस्खलन की वजह से अवरुद्ध है। राष्ट्रीय राजमार्ग की टीमें जेसीबी और मशीनों के साथ सड़क खोलने के काम में लगी हैं, लेकिन लगातार बारिश की वजह से काम में दिक्कत आ रही है। प्रशासन ने चारधाम यात्रा पर निकले श्रद्धालुओं और पर्यटकों से अपील की है कि वे मौसम की जानकारी के लिए बिना यात्रा शुरू न करें। भूस्खलन संभावित क्षेत्रों में विशेष सावधानी बरतने को कहा गया है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज देहरादून, रुद्रप्रयाग, चमोली, नैनीताल, चंपावत, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिलों के कुछ हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है। इन जिलों के लिए यलो अलर्ट है। बाकी जिलों में भी गरज-चमक, बिजली की बारिश और तेज बारिश के असर हैं। देहरादून में अभी बादल छाए हैं और बीच-बीच में गरज के साथ बारिश हो रही है। आज अधिकतम तापमान 28°C और न्यूनतम 24°C रहने का अनुमान है। सुबह 7 बजे से दोपहर 2 बजे के बीच बारिश की संभावना 70% से ज्यादा है। शाम को भी हल्की बारिश जारी रह सकती है। पिछले 24 घंटे में देहरादून में 0.5 mm बारिश दर्ज की गई। पर्वतीय इलाकों में बारिश से तापमान गिरा है, जबकि मैदानी इलाकों में उमस बढ़ गई है। मौसम विभाग के मुताबिक 8 अगस्त तक पूरे प्रदेश में ऐसा ही मौसम बना रह सकता है।मौसम विभाग ने इस दौरान जरूरी निर्देश जारी.करते हुए क है कि.चारधाम यात्रा पर जाने से पहले सड़क और मौसम का अपडेट जरूर लें।.नदी-नालों के किनारे और भूस्खलन वाले इलाके में न जाएं। बिजली चमकने के दौरान खुले में न रहें।



























