Connect with us

मौसम

उत्तराखंड में कल 6 अगस्त गुरुवार को भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी, 8 अगस्त तक प्रदेश में भारी बारिश की संभावना

सीएन, देहरादून/नैनीताल। उत्तराखंड में बारिश. का कहर जारी है। बुधवार को बागेश्वर, देहरादून नैनीताल सहित अन्य जिलों. में मेघ जमकर बरसे।नैनीताल में दोपहर में झमाझम बारिश. हुई। राज्य के 10 जिलों में 99 सड़कें मलुवा आने से बंद हो गई, जिनमें से अधिकांश मार्ग सुचारू कर दिये गये। मौसम विभाग ने 6 अगस्त गुरुवार को देहरादून, टिहरी, उत्तरकाशी और पौड़ी जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा प्रदेश के पर्वतीय जिलों में कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने और तेज से अति तेज बारिश के दौर की संभावना है। हरिद्वार और ऊधम सिंह नगर में भी कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली चमकने की संभावना जताई गई है। 7 अगस्त को देहरादून, टिहरी और बागेश्वर जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने और बारिश के तीव्र से अति तीव्र दौर आने की संभावना है।.हरिद्वार और ऊधम सिंह नगर में भी कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली चमक सकती है। 8 अगस्त को देहरादून और बागेश्वर में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है। इस दौरान गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने का भी खतरा बना रहेगा। वहीं टिहरी, पौड़ी, चमोली, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, नैनीताल, चंपावत, पिथौरागढ़ और ऊधम सिंह नगर में भारी बारिश हो सकती है। प्रदेश के अन्य जिलों में भी गरज-चमक के साथ बारिश होने के आसार हैं। मौसम विभाग ने खराब मौसम के दौरान लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। विशेष रूप से भूस्खलन और अतिवृष्टि की आशंका वाले संवेदनशील क्षेत्रों में अनावश्यक आवाजाही से बचने की सलाह दी गई है। पहाड़ी क्षेत्रों में यात्रा करने वाले लोगों को मौसम और सड़क की स्थिति की जानकारी लेने के बाद ही यात्रा करने की सलाह दी गई है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  आज 02 अगस्त 2026 का राशिफल : वृश्चिक राशि के जातकों के बिजनेस में राहत मिलेगी, जॉब में आपका परफॉर्मेंस बेहतर रहेगा  
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in मौसम

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING