Connect with us

अंतरराष्ट्रीय

अब ईरान में पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ ने कहा कि वो भारत से बातचीत के लिए तैयार

अब ईरान में पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ ने कहा कि वो भारत से बातचीत के लिए तैयार
सीएन, नई दिल्ली।
पाकिस्तान का गिड़गिड़ाने का सिलसिला थमता ही नहीं दिख रहा। अब ईरान में पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ ने कहा कि वो भारत से बातचीत के लिए तैयार है। पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ ने कश्मीर, सिंधु जल संधि और आतंकवाद समेत सभी मुद्दों पर भारत के साथ सीधी बातचीत करने की बात कही। ईरानी राष्ट्रपति मसूद पजशकियन के साथ संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में पाक पीएम शहबाज शरीफ ने कहा, ष्हम कश्मीर मुद्दे और जल मुद्दे समेत सभी विवादों को बातचीत के जरिए सुलझाना चाहते हैं और हम अपने पड़ोसी के साथ व्यापार और आतंकवाद.रोधी मुद्दों पर भी बातचीत करने के लिए तैयार हैं। डॉन की एक रिपोर्ट के अनुसार, ईरानी राष्ट्रपति मसूद पजशकियन के साथ एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए शरीफ ने कहा हम अपने पड़ोसी भारत के साथ जल मुद्दों पर शांति के लिए बातचीत करने के लिए तैयार हैं। शहबाज शरीफ ने कहा लेकिन अगर भारत आक्रामक बने रहना चुनते हैं तो हम अपने क्षेत्र की रक्षा करेंगे। जैसा कि हमने कुछ दिन पहले किया है। लेकिन अगर शांति के मेरे प्रस्ताव को स्वीकार करते हैं तो हम दिखा देंगे कि हम गंभीरता से और ईमानदारी से वास्तव में शांति चाहते हैं। शरीफ ने यह भी दावा किया कि उनका देश भारत के साथ चार दिन तक चले युद्ध में विजयी रहा है। शरीफ ने पाकिस्तान और भारत के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष के दौरान पेजेशकियन की ओर से चिंता जताए जाने की सराहना की। उन्होंने सैन्य तनाव के दौरान पाकिस्तान का दौरा करने के लिए ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची की भी सराहना की और उन्हें एक उत्कृष्ट राजनयिक बताया। पाकिस्तानी पीएम शहबाज शरीफ ने कहा कि हम शांति चाहते है, हम टेबल पर मुद्दों को हल करेंगे, अगर भारत शांति के मेरे प्रस्ताव को स्वीकार करता है तो हम दिखाएंगे कि हम वास्तव में गंभीरता से और ईमानदारी से शांति चाहते हैं। भारत ने स्पष्ट कहा है कि वह पाकिस्तान के साथ केवल पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर को वापस लेने और आतंकवाद के मुद्दे पर ही बातचीत करेगा। ऐसा नहीं है कि भारत पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान के साथ भारत बेहतर रिश्ते नहीं चाहता है लेकिन पाकिस्तानी की तरफ से भारत में आतंकवाद को लगातार बढ़ावा देना इस बातचीत को मुश्किल बना रहा है। हाल ही में पहलगाम हमले को लेकर दोनों देशों के बीच का तनाव सैन्य संघर्ष में तब्दील हो गया था। जो डीजीएमओ स्तर की बातचीत के बाद जाकर थमा। भारत इस सैन्य ऑपरेशन के बाद साफ कह चुका है कि वो अब पाकिस्तान से पीओके और कश्मीर के मुद्दे पर ही बात करेगा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  भीमताल में संवाद कार्यक्रम सम्पन्न, जनपद प्रभारी मंत्री खजान दास ने सुनी समस्याएं, नदारद अफसरों से बेहद खफा, अब लेंगे क्लास
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in अंतरराष्ट्रीय

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING