Connect with us

अंतरराष्ट्रीय

आज अंतरराष्ट्रीय अनुवाद दिवस : बाइबिल के अनुवादक सेंट जेरोम के कारण मनाया जाता है दिवस

आज अंतरराष्ट्रीय अनुवाद दिवस: बाइबिल के अनुवादक सेंट जेरोम के कारण मनाया जाता है दिवस
सीएन, नैनीताल।
अंतरराष्ट्रीय अनुवाद दिवस हर साल 30 सितंबर को सेंट जेरोम के पर्व पर मनाया जाता है। दुनिया भर में अनुवादकों को एक जुट करने के लिए इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ ट्रांसलेटर्स द्वारा अंतर्राष्ट्रीय अनुवाद दिवस की शुरुआत वर्ष 1991 में की गई। इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ ट्रांसलेटर्स की स्थापना 1953 में की गयी। सेंट जेरोम बाइबिल के अनुवादक थे जिन्हें अनुवादकों का संरक्षक संत माना जाता है। 1953 में स्थापित होने के बाद से यह दिवस एफआईटी अंतर्राष्ट्रीय अनुवादकों की अंतर्राष्ट्रीय संघ द्वारा प्रोत्साहित किया गया है। 1991 में एफआईटी ने आधिकारिक तौर पर मान्यता प्राप्त अंतरराष्ट्रीय अनुवाद दिवस का विचार शुरू किया, ताकि दुनिया भर में अनुवाद समुदाय की एकता को बढ़ावा मिले। यह दिवस विभिन्न देशों में अनुवाद कार्य का महत्व प्रदर्शित करने के लिए मनाया जाता है। भूमंडलीकरण की प्रगति के युग में अनुवाद कार्य तेज़ी से बढ़ रहा है। संयुक्त राष्ट्र द्वारा इस दिन उन सभी लोगों को सम्मानित किया जाता है जो अंतर्राष्ट्रीय कूटनीति में संवाद में भाषा विशेषज्ञ के रूप में कार्य करके विकास तथा वैश्विक शान्ति को बढ़ावा देते हैं। अंतरराष्ट्रीय अनुवाद दिवस द्वारा साहित्यिक व वैज्ञानिक कार्य के शुद्ध तथा स्पष्ट अनुवाद कार्य को भी अति.आवश्यक माना जाता है। अंतरराष्ट्रीय अनुवाद दिवस को संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 24 मई, 2017 में प्रस्ताव 71: 288 को पारित करके स्थापित किया था। देशों को निकट लाने, संवाद में सहायता करने तथा सहयोग के लिए अनुवाद की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है, यह विश्व शांति तथा विकास में काफी योगदान देता है। बाइबिल के अनुवादक सेंट जेरोम के त्यौहार के कारण 30 सितम्बर को अंतरराष्ट्रीय अनुवाद दिवस चुना गया। सेंट जेरोम ने बाइबिल का अनुवाद किया था, उन्हें अनुवादकों का संरक्षक माना जाता है। जिस प्रकार संयुक्त राष्ट्र के अन्य दिवस महत्वपूर्ण होते हैं, उसी प्रकार अंतरराष्ट्रीय अनुवाद दिवस भी बहुत महत्त्वपूर्ण दिवस है क्योंकि इस दिवस के माध्यम से सभी देशों की भाषाओं में हो रहे अनुवाद कार्यों एवं अनुवादकोंए भाषांतरकारों, दुभाषियों तथा भाषा एवं अनुवाद के क्षेत्र में कार्यरत व्यक्तियों और संस्थाओं की भूमिका को महत्व दिया जा सके और दुनियाभर के अनुवाद समुदाय के बीच एकता को बढ़ावा दिया जा सके। आज के दिन भारत सहित दुनियाभर के विश्वविद्यालयों, शिक्षण संस्थानों और अनुवाद सेवी संस्थाओं में अनुवाद से संबंधित विभिन्न संवाद, परिसंवाद, सेमिनार और कार्यशालाओं का आयोजन किया जाता है और अनुवाद की स्थिति परिस्थिति, महत्व, तकनीक, संभावनाओं, इतिहास एवं भविष्य पर सार्थक चर्चा की जाती है। अंतरराष्ट्रीय अनुवाद दिवस विभिन्न देशों में अनुवाद के पेशे को बढ़ावा देने का एक प्रयास है। यह केवल ईसाई देशों के लिए ही नहीं है, बल्कि आज प्रगतिशील वैश्वीकरण के दौर में अनुवाद दुनिया के सभी देशों के लिए एक महत्वपूर्ण आवश्यकता बन गया है। 24 मई 2017 को संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 30 सितंबर को अंतरराष्ट्रीय अनुवाद दिवस के रूप में घोषित करते हुए एक प्रस्ताव पारित किया। अंतरराष्ट्रीय अनुवाद दिवस का महत्व एक दूसरे से जुड़ने वाले राष्ट्रों में पेशेवर अनुवाद की भूमिका को पहचानना और उसकी सराहना करना है। यह दिन दुनिया भर में अनुवाद समुदाय के लिए एकजुटता प्रदर्शित करने के लिए मनाया जाता है। यह विभिन्न देशों में अनुवाद के पेशे को बढ़ावा देने की एक कोशिश है और जरूरी नहीं कि यह केवल ईसाई देशों के लिए ही है। आज प्रगतिशील वैश्वीकरण के युग में अनुवाद विश्वभर के सभी देशों के लिए एक अनिवार्य आवश्यकता बन गया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  डीएम ने धारा-41 के प्रकरणों में लापरवाही पर 1 राजस्व उपनिरीक्षक निलंबित किया व एक के खिलाफ विभागीय कार्रवाई करने के आदेश जारी
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in अंतरराष्ट्रीय

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING