Connect with us

दुर्घटना

हेलीकॉप्टर गुजरात तट पर दुर्घटनाग्रस्त, चालक दल के तीन सदस्य लापता

हेलीकॉप्टर गुजरात तट पर दुर्घटनाग्रस्त, चालक दल के तीन सदस्य लापता
सीएन, अहमदाबाद।
भारतीय कोस्ट गार्ड के हेलीकॉप्टर ध्रुव की अरब सागर में इमरजेंसी लैंडिंग करवाई गई है। एक अधिकारी ने बताया कि भारतीय तटरक्षक आईसीजी का हेलीकॉप्टर गुजरात तट पर अरब सागर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। चालक दल के तीन सदस्य लापता हैं। लापता लोगों की तलाश की जा रही है। आईसीजे के उन्नत हल्के हेलीकॉप्टर पर सवार चालक दल के चार सदस्यों में से एक को बचा लिया गया लेकिन बाकी के तीन सदस्यों की तलाश जारी है। आईसीजे के बयान में कहा गया है दो सितंबर को भारतीय तटरक्षक के एएलएच हेलीकॉप्टर ने गुजरात के पोरबंदर तट पर मोटर टैंकर हरी लीला से चालक दल के एक घायल सदस्य को बचाने के लिए रात 11 बजे उड़ान भरी। हेलीकॉप्टर को आपात स्थिति में लैंडिंग करनी पड़ी और वह समुद्र में गिर गया। इसमें कहा गया चालक दल के एक सदस्य को बचा लिया गया लेकिन बाकी के तीन सदस्यों की तलाश जारी है। आईसीजे ने बचाव प्रयासों के लिए चार जहाज तथा दो विमान तैनात किए हैं। विमान का मलबा मिल गया है। यह घटना तब हुई जब हेलीकॉप्टर निकासी के लिए पोत के पास पहुंच रहा था।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  मंत्री कैड़ा ने लिया ओलावृष्टि से हुई नुकसान का जायजा अफसरों को दिए नुकसान का आकलन कर मुआवजा देने के निर्देश
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in दुर्घटना

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING