Connect with us

दुर्घटना

25 सालों में सबसे भयानक भूकंप से डोली जमीन, जापान में सुनामी का अलर्ट

25 सालों में सबसे भयानक भूकंप से डोली जमीन, जापान में सुनामी का अलर्ट
सीएन, ताइपे।
ताइवान में आज बुधवार की सुबह शक्तिशाली भूकंप के झटके महसूस किए गए। राजधानी ताइपे समेत अन्य इलाकों में इससे दहशत फैल गई। ताइवान मौसम विज्ञान एजेंसी के अनुसार रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 7 दशमलव 4 मापी गई। एजेंसी ने जापान सहित द्वीपों व समुद्र किनारे देशों के लिए सुनामी तूफान की चेतावनी जारी की है। ताइवान मौसम विज्ञान एजेंसी और ताइवान न्यूज़ ने भूगर्भीय हलचल का विवरण जारी किया है। ताइवान मौसम विज्ञान एजेंसी के अनुसार भूकंप का केंद्र हुलिएन काउंटी हॉल से 25 किलोमीटर दक्षिण-दक्षिण पूर्व में 15.5 किलोमीटर की गहराई पर था। भूकंप के तेज झटके हुलिएन काउंटी, यिलान काउंटी, मियाओली काउंटी, ताइचुंग, चांगहुआ काउंटी, सिंचू काउंटी, नानटौ काउंटी, ताओयुआन, न्यू ताइपे और ताइपे में महसूस किए गए। इसके अलावा हलके झटके ताइतुंग काउंटी, चियायी काउंटी, युनलिन काउंटी, काऊशुंग, चियायी, सिंचू, ताइनान और कीलुंग, पिंगतुंग काउंटी, पेंघू काउंटी, लियानचियांग काउंटी, किनमेन काउंटी में महसूस किए गए। ताइवान मौसम विज्ञान एजेंसी ने ताइवान क्षेत्र के लिए सुनामी की चेतावनी जारी की है। चेतावनी में कहा गया है कि इसका ताइवान पर पड़ेगा। तटीय निवासियों को भारी बाढ़ के कारण होने वाले खतरों के प्रति आगाह किया गया है। इस संबंध में ताइवान हाई स्पीड रेल नेटवर्क ने कहा है कि सुबह लगभग 8.30 बजे भूकंप के झटकों का प्रभाव पूरे नेटवर्क नांगंग-जुयिंग लाइन पर पड़ा। ताइवान हाई स्पीड रेल नेटवर्क ने यात्रियों से असुविधा के लिए माफी मांगी है। ताइवान न्यूज के अनुसार नेटवर्क ने लाइनों, स्टेशनों और अन्य सुविधाओं का निरीक्षण करने के लिए आपातकालीन प्रतिक्रिया केंद्र स्थापित किया है। द न्यूयॉर्क टाइम्स ने अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के हवाले से कहा है कि भूकंप का केंद्र ताइवान के हुलिएन शहर से लगभग 18 किलोमीटर 11 मील दक्षिण में स्थित है। हुआलियन में कई इमारतें आंशिक रूप से ढह गई हैं और खतरनाक कोण पर झुकी हुई दिखाई दे रही हैं। अखबार ने वीडियो जारी कर पूरे मंजर को दिखाने का प्रयास किया है। भूकंप विज्ञान अधिकारियों ने कहा कि यह 25 वर्षों में ताइवान का सबसे शक्तिशाली भूकंप है। ताइवान और पड़ोसी देशों में सुनामी की चेतावनी जारी कर दी गई। इस भूकंप का असर जापान पर भी देखा गया है। जापान ने भी सुनामी की चेतावनी जारी की है। संयुक्त राज्य भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के अनुसार भूकंप ताइवान के पूर्वी तट पर हुलिएन काउंटी के जल क्षेत्र में केंद्रित था। ताइवान के केंद्रीय मौसम प्रशासन ने भी तेज झटका दर्ज किया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  भीमताल में संवाद कार्यक्रम सम्पन्न, जनपद प्रभारी मंत्री खजान दास ने सुनी समस्याएं, नदारद अफसरों से बेहद खफा, अब लेंगे क्लास
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in दुर्घटना

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING