दुर्घटना
नैनीताल के पाइंस में सैलानियों का थार वाहन 80 फुट गहरी खाई में गिरा, एक की मौत, दो घायल
सीएन, नैनीताल। सरोवर नगरी.नैनीताल के समीप पाइंस में सैलानियों का थार वाहन में 80 फुट गहरी खाई में गिर गया, जिसमें एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए। मृत युवक राहुल हल्द्वानी का रहने.वाला है। जबकि. जोधपुर. राजस्थान निवासी अरविंद व रूपनगर राजस्थान निवासी युवराज का इलाज चल लहा है। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने खाई से सभी घायलों को रेस्क्यू किया और तुरंत अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने एक घायल को मृत घोषित कर दिया, जबकि अन्य दो घायलों का इलाज जारी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार भवाली से नैनीताल आ रहे एक थार वाहन खाई में गिर गया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया। उन्होंने बताया कि कार में तीन लोग सवार थे, जिन्हें एसडीआरएफ की मदद से निकालकर अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस ने बताया कि अभी घायलों के बारे में कोई पुख्ता जानकारी ली जा रहे हैं। यह घटना तेज रफ्तार वाहन के लगभग 80 फीट गहरी खाई में गाड़ी गिरने के कारण हुई है। पुलिस. न घटना की सूचना परिवार.के लोगों को दे दी है। बताया जा रहा है कि घटना के एक घंटे बाद 108 वाहन मौके पर पहुचा इसको लेकर स्थानीय लोगों ने नाराजगी जताई है।




































