दुर्घटना
उत्तराखंड : आकाशीय बिजली गिरने से 500 से अधिक बकरियों की दर्दनाक मौत, मची अफरातफरी
सीएन, चमोली। उत्तराखंड में मौसम.कहर.बन.कर टूट. रहा है। तेज आंधी के.साथ बारिश, गर्जन.के साथ आकाशींय बिजली गिरने से जहां भारी नुकसान हो रहा.है, वहीं लोग दहशत में हैं। सीमांत जनपद चमोली में आकाशीय बिजली गिरने से 500 से अधिक बकरियों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं. लोगों. में अफरातफरी मच.गई। घटना रविवार रात की निजमूला घाटी (भनाली तोक) की है। इस प्राकृतिक आपदा में एक दर्जन पशुपालकों का लाखों का नुकासन हुआ है। ऊंचाई वाले बुग्यालों में मौजूद हुकम सिंह और मदन लाल समेत कई ग्रामीणों की आजीविका का साधन छिन गया है। पीड़ितों ने प्रशासन से नुकसान के आकलन और उचित मुआवजे की गुहार लगाई है। राजस्व विभाग की टीम मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार, इन दिनों निजमूला घाटी के ऊंचाई वाले बुग्याली क्षेत्रों में भेड़पालक अपने मवेशियों के साथ डेरा डाले हुए हैं। रविवार रात को अचानक मौसम खराब हो गया, तेज बारिश के साथ बिजली कड़कने लगी।इसी दौरान भनाली तोक में उस स्थान पर आकाशीय बिजली गिरी, जहां बकरियों का झुंड मौजूद था। इसु दौरान तेज गर्जन के साथ आकाशीय बिजली झुंड में गिर गई। जिस कारण 500 से अधिक बकरियों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। बकरी पालक हुकुम सिंह ने बताया कि बकरियों. के हताहत होने.से उनकी आजीविका का साधन छिन गया है। इधर घटना की.सूचना प्रशासन को.दे.दी.गई है। ग्रामीणों ने घटना की.जांच.कर उचित मुआवजा देने की मांग की है। राजस्व टीम जांच में जुटी है।


































