Connect with us

क्राइम

नाबालिग लड़की के साथ छेड़छाड़, धर्म परिवर्तन को दबाव बनाने के गंभीर मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

सीएन, हल्द्वानी। लालकुआं क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की के साथ छेड़छाड़, धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने के गंभीर मामले में एसएसपी डॉ. मंजुनाथ टीसी द्वारा तत्काल संज्ञान लेते हुए पुलिस टीम के माध्यम से एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। यह कार्यवाही उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के धर्मांतरण पर जीरो टॉलरेंस के नीति पर एसएसपी नैनीताल द्वारा सख्त रुख अपनाते हुए इस तरह के अपराधों पर कड़ा प्रहार किया गया है। बताया कि 29 अप्रैल को पीड़िता द्वारा कोतवाली लालकुआँ में तहरीर दी गई कि लगभग 02 माह पूर्व इंस्टाग्राम पर एक फर्जी आईडी (लड़की की फोटो लगी हुई) के माध्यम से संपर्क किया गया। आरोपी द्वारा बातचीत के दौरान निजी जानकारी प्राप्त कर मोबाइल नंबर हासिल किया गया और बाद में फोन पर संपर्क बढ़ाया गया। अभियुक्त ने पीड़िता के साथ जबरन छेड़छाड़ की, धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाया तथा विरोध करने पर एआई तकनीक के माध्यम से अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर बदनाम करने की धमकी दी। घटना के समय पीड़िता नाबालिग थी। प्रकरण संज्ञान में आते ही प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी नैनीताल डॉ0 मंजुनाथ टीसी द्वारा जनपद में धर्मांतरण पर जीरो टॉलरेंस नीति अपनाते हुए संबंधित अधिकारियों को तत्काल FIR पंजीकृत कर आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए।निर्देशानुसार कोतवाली लालकुआँ में तत्काल धारा 78/79 बीएनएस एवं 7/8 पोक्सो अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। विवेचना के दौरान साक्ष्यों के आधार पर धारा 3(1)/5(1) उत्तराखण्ड धर्म स्वतंत्रता संशोधन अधिनियम- 2022 की भी बढ़ोतरी की गई। आदेशानुसार, पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कत्याल के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी लालकुआँ, हल्द्वानी अमित सैनी के पर्यवेक्षण एवं प्रभारी निरीक्षक लालकुआँ बृजमोहन सिंह राणा के नेतृत्व में टीम गठित कर अभियुक्त की तलाश हेतु संभावित स्थानों पर दबिश दी गई।

सर्विलांस एवं अन्य माध्यमों से तलाश के फलस्वरूप आज अभियुक्त को लालकुआँ क्षेत्र से गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  बिजली का खंभा लगाने के दौरान करंट लगने से पांच कर्मचारी गंभीर रूप से झुलसे, हादसे में एक की मौके पर ही मौत

गिरफ्तार अभियुक्त इब्राहिम पुत्र नजीर अहमद निवासी ग्राम सरकरा, थाना बाजपुर, जनपद ऊधमसिंह नगर उम्र 27 वर्ष है।

पुलिस टीम में उपनिरीक्षक वन्दना चौहान, उपनिरीक्षक जोगेन्द्र यादव, कांस्टेबल दिलीप कुमार, कांस्टेबल कमल बिष्ट, अशोक कम्बोज, कांस्टेबल जितेन्द्र बिष्ट शामिल थे।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ मंजुनाथ टीसी का स्पष्ट सन्देश दिया है कि

यह भी पढ़ें 👉  आज 10 जून 2026 का राशिफल : मेष राशि के जातकों आज काम को लेकर मन में जोश रहेगा, लेकिन जल्दबाजी से बचना जरूरी है

जनपद नैनीताल में धर्मांतरण से जुड़े किसी भी अपराध पर पूर्णतः जीरो टॉलरेंस नीति लागू है। ऐसे कृत्य किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे दोषियों के खिलाफ तत्काल, कठोर और निर्णायक कार्यवाही कर उन्हें सीधे जेल भेजा जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  बाबा के दर्शनों को सात समंदर पार अमेरिका से कैंचीधाम पहुंचे मैक्स, पुलिस की मुक्तकंठ से सराहना की

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in क्राइम

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING