Connect with us

क्राइम

झारखंड में मन रहा था पहलगाम आतंकी हमले का जश्न, नौशाद को पुलिस ने दबोचा

झारखंड में मन रहा था पहलगाम आतंकी हमले का जश्न, नौशाद को पुलिस ने दबोचा
सीएन, बालीडीह।
झारखंड के बोकारो जिले के बालीडीह थाना क्षेत्र के मिल्लत नगर मखदुमपुर से पाकिस्तान जिंदाबाद का ट्वीट करने वाले युवक को गिरफ्तार किया गया है। बालीडीह पुलिस इंस्पेक्टर नवीन कुमार सिंह ने बुधवार की सुबह मो नौशाद को उसके घर से अरेस्ट किया। मो. नौशाद जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को हुए आतंकी हमले के बाद जश्न मना रहा था। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले के बाद मो नौशाद खुशियां मना रहा था। मो. नौशाद ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म ष्एक्स पर ट्वीट कर लिखा था, थैंक यू पाकिस्तान, थैंक यू लस्कर ए तैयबा, मे अल्लाह ब्लेस यू ऑलवेज, आमीन, आमीन। वी विल बी मोर हैप्पी इफ आरएसएस, बीजेपी, बजरंग दल एंड द मीडिया टारगेटेड। मो मुस्ताक ने उर्दू और अंग्रेजी भाषाओं में ट्वीट किया था। इस ट्वीट के बाद बालीडीह थाना की पुलिस ने त्वरित एक्शन लेते हुए इंस्पेक्टर नवीन कुमार सिंह ने युवक को गिरफ्तार कर लिया। युवक की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आसपास के क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किया है।

More in क्राइम

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING