Connect with us

क्राइम

उत्तराखंड : नाबालिग से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी दूसरे समुदाय का युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड : नाबालिग से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी दूसरे समुदाय का युवक गिरफ्तार
सीएन, चमोली।
उत्तराखंड में चमोली जिले के नंदानगर घाट में नाबालिग लड़की से अश्लील हरकत करने वाला युवक आरिफ को पुलिस ने देर रात बिजनौर से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने युवक के अन्य संभावित ठिकानों पर भी दबिश दी जिसके लिए इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की मदद ली। इसके बाद युवक को बिजनौर से गिरफ्तार कर लिया गया। उसे चमोली लाया जा रहा है। पहले उसका मेडिकल कराया जाएगा। मामले को लेकर नंदानगर बाजार आज भी बंद रहेगा। नगर में शांति व्यवस्था बनाने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है। उत्तराखंड में चमोली जिले के नंदानगर घाट में पिता की दुकान में अकेली बैठी नाबालिग लड़की से अश्लील हरकत करने को लेकर हंगामा हो गया। बताया जा रहा है कि अश्लील हरकत करने वाला आरोपी दूसरे समुदाय का है। वह नाई का काम करता है। जिसके चलते आक्रोशित लोगों और व्यापारियों ने नगर में जुलूस निकाला। साथ ही कई दुकानों में तोड़फोड़ की। घटना के बाद से लोगों में भारी आक्रोश है। वहीं मामले को देखते हुए भारी पुलिस फोर्स तैनात है। एसपी सर्वेश पंवार मौके पर पहुंचे हैं। घटना दो दिन पहले की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि आरोपी को दूसरे समुदाय के दो युवकों ने फरार होने पर मदद की।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हमारे नैनीताल के चंद्रलाल साह बुज्यू : अपना घर दान कर सीआरएसटी स्कूल व इंटर कॉलेज की स्थापना की, संस्कारों को ढालने वाला केंद्र बना
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in क्राइम

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING