Connect with us

संस्कृति

राष्ट्रपति मुर्मू ने महाकुंभ के 29 वें दिन त्रिवेणी संगम में आस्था की डुबकी लगाई

राष्ट्रपति मुर्मू ने महाकुंभ के 29 वें दिन त्रिवेणी संगम में आस्था की डुबकी लगाई
सीएन, प्रयागराज।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने महाकुंभ के 29 वें दिन त्रिवेणी संगम में आस्था की डुबकी लगाई। ऐसा करके वे कुंभ में संगम स्नान करने वाली दूसरी राष्ट्रपति बन गई हैं। इससे पहले 1954 में पड़े कुंभ में देश के पहले राष्ट्रपति राजेंद्र प्रसाद ने त्रिवेणी संगम में स्नान किया था। इससे पहले सीएम योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने राष्ट्रपति का एयरपोर्ट पर स्वागत किया। एयरपोर्ट से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सीधे महाकुंभ मेला क्षेत्र में पहुंची और अरैल घाट से जेटी के जरिए संगम स्नान करने निकलीं। रास्ते में उन्होंने सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ पक्षियों को दाना भी खिलाया। त्रिवेणी संगम स्थल पहुंचने पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गंगा स्नान करके पुष्प अर्पित किए। इसके साथ ही मां गंगा को नारियल और चुनरी भी चढ़ाई। साथ ही वैदिक मंत्रोच्चार के बीच राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मां गंगा की पूजा अर्चना की। इस दौरान उनके साथ सीएम योगी आदित्यनाथ और यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल मौजूद रहीं। मालूम हो कि 13 जनवरी से शुरू हुआ महाकुंभ मेला दुनिया का सबसे बड़ा आध्यात्मिक और सांस्कृतिक समागम है, जो देश और दुनिया भर से भक्तों को आकर्षित करता है। महोत्सव का समापन 26 फरवरी को महाशिवरात्रि के अवसर पर होगा। बता दें कि देश के पहले राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने भी महाकुंभ मेले के दौरान पवित्र स्नान किया था।

More in संस्कृति

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING