Connect with us

धर्मक्षेत्र

श्रीमद भागवत में हरि नाम की बयार के बीच उपस्थित जन समूह भाव विभोर हो नाच उठा

सीएन, ज्योलीकोट/नैनीताल। ग्राम भलयूटी स्थित में सात दिवसीय श्रीमद भागवत में हरि नाम की बयार के बीच अन्य प्रसंगों के संगीतमय वाचन और बेहद आकर्षक प्रस्तुति में उपस्थित जन समूह भाव विभोर हो नाच उठे। व्यास हरिओम शास्त्री ने कहा कि हरि नाम को यदि श्रद्धा और विश्वास के साथ प्रतिदिन स्मरण किया जाय तो सांसारिक जीवन सरल और सुख समृद्धि से परिपूर्ण होता है साथ ही जन्म मृत्यु के बंधन से मुक्त होकर मोक्ष की प्राप्ति होती है। हरिओम शास्त्री ने कहा कि वर्तमान समय में नाम की महिमा अनंत है। समाज को विकृति से बचाने और संस्कार युक्त समाज का निर्माण के लिए धर्म मार्ग का अनुसरण जरूरी है। उन्होंने समाज में दिन प्रतिदिन बढ़ती विकृतियों पर चिंता व्यक्त करते कहा कि माता पिता बच्चों को संस्कारशील बनाने के लिए ज्यादा सजग और पूर्ण समय दें समापन 20अप्रैल को विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों, प्रसाद वितरण और भंडारे के साथ संपन्न होगा। आयोजन को सफल बनाने आयोजक वर्मा परिवार के सदस्यों, ग्रामवासियों और महिला मण्डल द्वारा भरपूर सहयोग किया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत ₹3,000 पार, विधायक तिवारी का प्रहार, होटल-रेस्टोरेंट व्यवसायियों के समर्थन में उतरी कांग्रेस
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in धर्मक्षेत्र

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING