धर्मक्षेत्र
आज का राशिफल 20 दिसंबर 2024: वृश्चिक राशि के जातकों को आज के दिन कड़ी मेहनत का परिणाम मिलेगा
आज का राशिफल 20 दिसंबर 2024: वृश्चिक राशि के जातकों को आज के दिन कड़ी मेहनत का परिणाम मिलेगा
मेष राशि आज का राशिफल: उच्च शिक्षा ग्रहण करने के लिए बाहर जाने के योग बन सकते हैं। इस विषय पर बड़ों के परामर्श को ध्यान से सुने जो भविष्य में आपके काम आएगा।
वृषभ राशि आज का राशिफल: अपने शिक्षक से महत्वपूर्ण सलाह मिलेगी। माता.पिता का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। मित्रों से भरपूर सहयोग मिलेगा। जॉब में काम के बोझ से आराम मिलेगा।
मिथुन राशि आज का राशिफल: किसी भी ऐसी चीज़ में निवेश करने से बचें जिसमे जोखिम ज्यादा हो अन्यथा बाद में आपको ही पछतावा होगा। कृषि के क्षेत्र में सफलता मिलेगी।
कर्क राशि आज का राशिफल: अपने से बड़ों का आशीर्वाद आप पर बना रहेगा और आज के दिन आपके साथ कुछ अच्छा घटेगा जिस कारण मन आनंदित रहेगा।
सिंह राशि आज का राशिफल: आपके दुश्मन छिपकर आपका नुकसान करने की चेष्टा करेंगे लेकिन सफल नहीं हो पाएंगे। आपका स्वभाव सभी के साथ अच्छा होने के कारण समाज में मान.सम्मान में वृद्धि होगी।
कन्या राशि आज का राशिफल: यदि आप सिंगल हैं और किसी अच्छे जीवनसाथी की खोज में हैं तो शायद आज आपकी खोज पर विराम लग जाए क्योंकि आज आपकी किसी के साथ बातचीत शुरू होने की प्रबल संभावना है।
तुला राशि आज का राशिफल: किसी नई कंपनी में काम करना शुरू किया है तो आज का दिन आपके लिए अच्छा है। आपको अपने काम के लिए प्रोत्साहन मिलेगा और अपने सहकर्मियों का भरपूर सहयोग भी।
वृश्चिक राशि आज का राशिफल: आज के दिन आपको अपनी कड़ी मेहनत का परिणाम मिलेगा। राजनीति के क्षेत्र में उन्नति होगी और व्यापार में भी लाभ मिलेगा। छात्रों के लिए भी आज का दिन शुभ है।
धनु राशि आज का राशिफल: पड़ोसियों के साथ संबंध मजबूत होंगे और सभी मिलकर किसी कार्य को करने का विचार करेंगे। घर में भी धार्मिक अनुष्ठान होने के संकेत हैं।
मकर राशि आज का राशिफल: शरीर में ढीलापन रहेगा और किसी काम में मन नहीं लगेगा। दिन में सुस्ती छाई रहेगी लेकिन दोपहर में किसी काम को लेकर बाहर जाना होगा।
कुंभ राशि आज का राशिफल: काम में स्थिरता आएगी और आय में वृद्धि होगी। आपके जूनियर आपकी बात को ध्यान से सुनेंगे और आप भी उनसे प्रसन्न दिखाई देंगे।
मीन राशि आज का राशिफल: किसी रिश्तेदार के साथ आपकी अनबन हो सकती है और उनकी कही कोई बात आपको चुभेगी। परिवार में इसको लेकर विचार.विमर्श हो सकता है लेकिन आप संयम से काम लें।
