Connect with us

धर्मक्षेत्र

आज 16 जनवरी 2026 का राशिफल : मेष राशि के जातकों का आज का दिन कामकाज में व्यस्तता भरा रहेगा, परिवार के किसी सदस्य से कोई अच्छी खबर मिल सकती है

आज 16 जनवरी 2026 का राशिफल: मेष राशि के जातकों का आज का दिन कामकाज में व्यस्तता भरा रहेगा, परिवार के किसी सदस्य से कोई अच्छी खबर मिल सकती है

व्यापार में फायदा होगा, पैसों के मामले में दिन पक्ष में रहेगा
मेष राशि: आज का दिन कामकाज में व्यस्तता भरा रहेगा। परिवार के किसी सदस्य से कोई अच्छी खबर मिल सकती है। नौकरीपेशा लोगों के लिए प्रमोशन या सैलरी बढ़ने की संभावना है। सेहत का ध्यान रखें, खानपान में संयम जरूरी है। शुभ अंक 9शुभ रंग लाल। आज हनुमान जी को सिंदूर और चमेली का तेल चढ़ाएं।
वृषभ राशि : व्यापार में फायदा होगा। पैसों के मामले में दिन आपके पक्ष में रहेगा। किसी करीबी दोस्त से मुलाकात हो सकती है, जिससे पुराने गिले-शिकवे दूर होंगे। जीवनसाथी से तालमेल अच्छा रहेगा। बच्चों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। शुभ अंक 6, शुभ रंग सफेद। आज हनुमान चालीसा पढ़ें।
मिथुन राशि: ध्यान और योग आपके लिए फायदेमंद रहेगा। मानसिक शांति पाने के लिए किसी धार्मिक स्थान पर जाने का मन बनेगा। नौकरी में नए अवसर मिल सकते हैं। पार्टनरशिप में काम करने वालों को आज फायदा होगा। शुभ अंक 5, शुभ रंग  हरा। आज गरीब बच्चों को लाल कपड़े या मिठाई दान करें।
कर्क राशि : आज भावनाओं में बहने से बचें। परिवार में किसी बात को लेकर तनाव हो सकता है, लेकिन शाम तक स्थिति सामान्य हो जाएगी। नौकरी में काम का दबाव रहेगा। छात्रों को पढ़ाई में फोकस बढ़ाने की जरूरत है। शुभ अंक 2,
शुभ रंग सिल्वर। आज बीज मंत्र ॐ क्रां क्रीं क्रौं सः भौमाय नमः का 108 बार जाप करें।
सिंह राशि:आज आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। किसी पुराने मित्र से मुलाकात आपके लिए खास होगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में सफलता मिल सकती है। सेहत अच्छी रहेगी। शुभ अंक 1, शुभ रंग ऑरेंज। आज हनुमान जी को लाल फूल और लड्डू चढ़ाएं।
कन्या राशि: कार्यक्षेत्र में मनचाही सफलता मिलने की संभावना है। आज कोई रुका हुआ पैसा मिल सकता है। प्रेम जीवन में कुछ उतार-चढ़ाव रहेंगे, बातों को गलत समझने से बचें। माता.पिता का आशीर्वाद आपके लिए लाभकारी रहेगा। शुभ अंक 5, शुभ रंग आसमानी नीला। आज सुंदरकांड का पाठ करें।
तुला राशि: आज के दिन धन लाभ होने की संभावना है। कारोबार में नई योजनाएं बनेंगी, जिससे आगे बढ़ने का रास्ता साफ होगा। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। वैवाहिक जीवन में सामंजस्य बना रहेगा। यात्रा के योग बन सकते हैं।
शुभ अंक 6, शुभ रंग गुलाबी। आज हनुमान मंदिर में दीपक जलाएं।
वृश्चिक राशि: आज का दिन मिलाजुला रहेगा। कामकाज में थोड़ी परेशानी आ सकती है, लेकिन धैर्य रखें, शाम तक सब ठीक हो जाएगा। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य संबंधी कोई पुरानी समस्या फिर उभर सकती है, सतर्क रहें।
शुभ अंक 9, शुभ रंग गहरा लाल। आज हनुमान जी को लाल सिंदूर चढ़ाएं।
धनु राशि: आज आप ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। नौकरी में तरक्की के संकेत हैं। बड़े बुजुर्गों का मार्गदर्शन मिलेगा। दोस्तों के साथ समय अच्छा बीतेगा। प्रेम जीवन में सकारात्मक बदलाव आएगा। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। शुभ अंक 4, शुभ रंग पीला। आज हनुमान मंदिर में सरसों के तेल का दीपक जलाएं।
मकर राशि: घर में मेहमानों का आगमन हो सकता है। कार्यक्षेत्र में मेहनत का फल मिलेगा। किसी पुरानी योजना से धन लाभ होगा। परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा। सेहत को लेकर लापरवाही न करें। शुभ अंक 8, शुभ रंग ग्रे। आज बजरंग बाण पढ़ें।
कुंभ राशि: आज नए काम शुरू करने के लिए दिन अच्छा है। नौकरी में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। दोस्तों के साथ घूमने का प्लान बनेगा। पार्टनर से रिश्ते मजबूत होंगे। फालतू खर्चों से बचें। कार्यस्थल पर सतर्क रहें। शुभ अंक 4, शुभ रंग नीला। आज हनुमान जी को केसर मिले हुए बूंदी के लड्डू चढ़ाएं।
मीन राशि: आज का दिन सामान्य रहेगा। पैसों के मामलों में सोच-समझकर फैसला लें। छात्रों को मेहनत का पूरा फल मिलेगा। प्रेम जीवन में मधुरता बनी रहेगी। पुराने दोस्तों से मुलाकात खुशी देगी। वाद.विवाद से दूर रहें। शुभ अंक 7, शुभ रंग हल्का हरा। आज हनुमान जी की पूजा करें।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  जिला योजना के प्रस्ताव बनाते समय जनता की आवश्यकताओं व क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों का रखें ध्यान : डीएम रयाल
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in धर्मक्षेत्र

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING