Connect with us

धर्मक्षेत्र

आज 25 जनवरी का राशिफल : कर्क राशि के जातक स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी सावधानी रखें, मान-सम्मान से जुड़े मामलों में भी सतर्क रहें

मेष राशि: आज सिर दर्द, आंखों में दर्द और अनावश्यक खर्च बढ़ सकता है। पार्टनरशिप में कुछ दिक्कतें आ सकती हैं और मन में किसी अनजाने डर का भाव बना रह सकता है। हालांकि प्रेम संबंध और संतान पक्ष की स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। व्यापार सामान्य से अच्छा रहेगा। सूर्यदेव को जल अर्पित करना शुभ रहेगा।

वृषभ राशि: आय के नए स्रोत बन सकते हैं। कोई शुभ समाचार मिलने की संभावना है। रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार तीनों ही क्षेत्रों में स्थिति काफी अच्छी रहेगी। शनिदेव को प्रणाम करना लाभकारी रहेगा।

मिथुन राशि: कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में सफलता मिल सकती है। व्यापार में मजबूती आएगी। स्वास्थ्य में भी सुधार देखने को मिलेगा। प्रेम और संतान की स्थिति थोड़ी सामान्य रहेगी, लेकिन व्यापार बहुत अच्छा रहेगा। शनिदेव को प्रणाम करना शुभ रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  आज 9 फरवरी 2026 का राशिफल : धनु राशि के जातकों का आज के दिन बिजनेस के मामले में लाभ होगा

कर्क राशि: स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी सावधानी रखें। मान-सम्मान से जुड़े मामलों में भी सतर्क रहें। प्रेम और संतान पक्ष अच्छा रहेगा। व्यापार लगभग ठीक-ठाक रहेगा। लाल रंग की कोई वस्तु अपने पास रखें।

सिंह राशि: आज चोट लगने या किसी परेशानी में फंसने की संभावना है। परिस्थितियां थोड़ी प्रतिकूल रह सकती हैं। स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। प्रेम और संतान की स्थिति अच्छी रहेगी। व्यापार भी ठीक चलेगा। पीली वस्तु पास रखना शुभ रहे।

कन्या राशि: जीवनसाथी के स्वास्थ्य और अपने स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें। नौकरी में थोड़ा संघर्ष देखने को मिल सकता है। प्रेम और संतान पक्ष अच्छा रहेगा। व्यापार सामान्य रूप से ठीक रहेगा। नीली वस्तु पास रखें।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में अधिवक्ताओं ने दिया धरना अधिकारियों पर अभद्रता व भ्रष्टाचार के लगाए आरोप, दुर्व्यवहार हुआ तो देंगे उचित जवाब

तुला राशि: शत्रुओं पर आपकी पकड़ मजबूत रहेगी। ज्ञान और समझ में वृद्धि होगी। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। प्रेम और संतान की स्थिति अच्छी रहेगी। व्यापार भी अच्छा चलेगा। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।

वृश्चिक राशि: आज कुल मिलाकर स्थिति अच्छी रहेगी। प्रेम और संतान पक्ष थोड़ा मध्यम रह सकता है। भावनाओं में बहकर कोई बड़ा निर्णय लेने से बचें। मानसिक तनाव रह सकता है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा और व्यापार भी सामान्य रहेगा। नीली वस्तु का दान करना शुभ होगा

धनु राशि: घर में किसी बात को लेकर विवाद बढ़ सकता है। मां के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। स्वयं के स्वास्थ्य को भी नजरअंदाज न करें। प्रेम और संतान की स्थिति अच्छी रहेगी। व्यापार लगभग ठीक रहेगा। लाल वस्तु पास रखें।

यह भी पढ़ें 👉  कथित डेमोग्राफी परिवर्तन व बच्ची के साथ हुई घटना को लेकर सांसद भट्ट ने कड़ा रुख अपनाया, डीएम से कड़ी कार्रवाई को कहा

मकर राशि: आपका पराक्रम और मेहनत रंग लाएगी। रोजगार और कामकाज में तरक्की होगी। स्वास्थ्य में सुधार महसूस करेंगे। प्रेम और संतान पक्ष अच्छा रहेगा। व्यापार भी अच्छी दिशा में रहेगा। काली माता को प्रणाम करना शुभ रहेगा।

कुंभ राशि: धन हानि के संकेत हैं, इसलिए आज निवेश करने से बचें। हालांकि स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार की स्थिति बहुत अच्छी बनी रहेगी। हरी वस्तु पास रखें।

मीन राशि: स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें। मन में घबराहट और बेचैनी बनी रह सकती है। नकारात्मक विचार हावी हो सकते हैं। प्रेम और संतान की स्थिति मध्यम रहेगी। व्यापार ठीक चलेगा। भगवान शिव का जलाभिषेक करना शुभ रहेगा।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in धर्मक्षेत्र

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING