Connect with us

आपदा

47 निकाले गए, 8 अब भी लापता, माणा में मजदूरों का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

47 निकाले गए, 8 अब भी लापता, माणा में मजदूरों का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
सीएन, चमोली।
जनपद चमोली के माणा में रेस्क्यू ऑपरेशन टीमों ने अब तक 47 मजदूरों को बाहर निकाल लिया है। जिला प्रशासन, आईटीबीपी और बीआरओ की टीमें लगातार राहत-बचाव कार्य में जुटी हुई हैं। उत्तराखंड के चमोली में माणा गांव के पास शुक्रवार सुबह ऐसा बर्फीला तूफान आया कि सड़क निर्माण कार्य में जुटे 55 मजदूर इसकी चपेट में आए गए। बर्फ के नीचे दब मजदूरों में से अब तक 47 को बाहर निकाला जा चुका है। जबकि फंसे 8 मजदूरों की तलाश अभी भी जारी है। वहीं, सूत्रों के अनुसार शनिवार सुबह 14 अन्य लोगों को भी बचाया गया है, जिनमें एक की हालत गंभीर है। इलाके में राहत.बचाव कार्य लगातार जारी है। लापता मजदूरों की तलाश के लिए शनिवार सुबह 7.30 बजे से रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है। दरअसल शुक्रवार शाम 6 बजे अंधेरा होने के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन रोक दिया गया था। चमोली जिला आपदा प्रबंधन के मुताबिक, अब तक  47 मजदूरों को रेस्क्यू कर लिया गया है। 8 अब भी लापता हैं। वहीं शुक्रवार रात को बर्फ के नीचे से निकाले गए मजदूरों को माणा गांव के पास सेना के कैंप ले जाया गया था। 3 की हालत गंभीर है, उनको इलाज के लिए आर्मी चिकित्सालय ज्योर्तिमठ में भर्ती कराया गया है। सेना और एनडीआरएफ के जवान बर्फ में दबे बाकी मजदूरों की तलाश में लगातार जुटे हुए हैं। उत्तराखंड सरकार लगातार हालात पर नजर बनाए हुए है। वहीं पीएम मोदी ने भी हर संभव मदद का आश्वासन दिया है।  बता दें कि शुक्रवार को भारी बर्फबारी की वजह से रेस्क्यू ऑपरेशन में काफी रुकावट देखी गई। मज़दूरों को बर्फ से बाहर निकालने के लिए जोशीमठ से हवाई मार्ग के जरिये सेना की टीमें भेजी गईं। घटना स्थल से 30 किलोमीटर सड़क पर बर्फ जमी होने की वजह से वहां पहुंचने में रेस्क्यू टीम को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। प्रदेश के आपदा प्रबंधन और पुनर्वास सचिव विनोद कुमार सुमन ने इस बात को माना कि बचाव काम चुनौतीपूर्ण है, क्योंकि हिमस्खलन स्थल के पास करीब सात फुट तक बर्फ जमी हुई है। हालांकि, उन्होंने बताया कि बचाव अभियान में 65 से अधिक कर्मचारी लगे हुए हैं। चमोली पुलिस ने माणा में फंसे 55 श्रमिकों के नामों की सूची जारी कर दी है। राज्य आपदा प्रबंधन सचिव विनोद कुमार सुमन के मुताबिक, 33 मजदूरों को बचा लिया गया है। उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा जारी सूची के अनुसार फंसे हुए मजदूर बिहार, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब और जम्मू-‘कश्मीर समेत कई राज्यों से हैं

More in आपदा

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING