Connect with us

नैनीताल

नैनीताल : 27 वें फागोत्सव महिलाओं ने होली का रंग जमाया

सीएन, नैनीताल। सरोवर नगरी की संंस्था रामसेवक सभा के तत्वावधान में आयोजित 27 वां फागोत्सव में आज महिलाओं ने नृत्य व होली गीतों से होली के रंग जमा कर खूब वाहवाही लूटी। महिलाओं ने होली में…मुझे मिल गयो नंद का लाल मुझे मिल गया नंदा लाल.. ,सरयू किनारा बागनाथा के बाल सज राय, मुझे छेडो़ न नंद लाल मेरे गाल ही गए लाल, ऐसे चटक रंग डालो, सिद्धि करो महाराज होली के दिन में, बुराशी का फूल….गा कर धमाल मचाया। इस अवसर पर हेमा कांडपाल, विनीता पांडे, हेमा जोशी, सुमन साह, भावना रावत,, चंद्रा पंत, मंजू बोरा, गीता सह, लीला जोशी, रानी साह, भारती साह, हेमा साह ने होली के रंग बिखेरे। इस मौके पर सभा के अध्यक्ष मनोज साह, जगदीश बवाड़ी, विमल चौधरी, भुवन बिष्ट, राजेंद्र बिष्ट, हिमांशु जोशी, अशोक शाह, प्रो. ललित तिवारी, हीरा, मुकेश जोशी, दिव्या साह, नवीन पांडे, मीनाक्षी कीर्ति, डॉ. मोहित सनवाल, राजेंद्र लाल साह, कुंदन नेगी, मोहित साह, राजेंद्र लाल साह, पुष्पा बवाड़ी, डॉ. दीपाक्षि जोशी, डा. मनीषा सांगुरी, मुकुल जोशी, सुमन साह सहित कई होलियार शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  आज 24 सितंबर 2026 का राशिफल : वृषभ राशि के जातकों को व्यापार में फायदा होगा, पैसों के मामले में दिन पक्ष में रहेगा
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in नैनीताल

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING