Connect with us

नैनीताल

नैनीताल बार ने प्रस्तावित एडवोकेट अमेंडमेंट बिल के विरोध में किया हड़ताल का ऐलान

नैनीताल बार ने प्रस्तावित एडवोकेट अमेंडमेंट बिल के विरोध में किया हड़ताल का ऐलान
सीएन, नैनीताल।
कानून मंत्रालय द्वारा प्रस्तावित एडवोकेट अमेंडमेंट बिल 2025 के विरोध में नैनीताल जिला बार एसोसिएशन ने 21 फरवरी को पूर्ण हड़ताल का ऐलान किया है अधिवक्ताओं ने शुक्रवार को न्यायिक कार्यों से दूरी बनाते हुए हड़ताल पर जाने की घोषणा की है बार एसोसिएशन के अध्यक्ष ओंकार गोस्वामी ने इस बिल को वकीलों की गरिमा और स्वतंत्रता पर हमला करार दिया तो वही बार एसोसिएशन के सचिव संजय सुयाल का कहना है कि प्रस्तावित ड्राफ्ट बिल वकीलों की आवाज को दबाने और बार एसोसिएशन की ताकत को कमजोर करने का प्रयास है कहा कि अधिवक्ता ;संशोधन द्ध विधेयक.2025 कानून मंत्रालय द्वारा जारी अधिवक्ता संशोधन विधेयक.2025 के तहत एडवोकेट एक्ट.1961 में कई महत्वपूर्ण संशोधन प्रस्तावित हैं। इनमें सबसे विवादित धारा 35.। है, जो वकीलों को न्यायालय में काम से बहिष्कार करने से रोकने का प्रावधान करती है इसके अलावा अगर मुवक्किल द्वारा प्रस्तुत किए गए दस्तावेज फर्जी पाए जाते हैं तो उसकी जिम्मेदारी वकील की होगी यह प्रावधान भी वकीलों के विरोध का एक प्रमुख कारण है अधिवक्ताओं ने कहा कि इस बिल के लागू होने से उनकी स्वतंत्रता पर सीधा प्रभाव पड़ेगा और उनके अधिकार सीमित हो जाएंगे। उन्होंने सरकार से इस बिल को वापस लेने की मांग की है।

More in नैनीताल

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING