Connect with us

नैनीताल

बुद्ध पूर्णिमा के मौके पर स्थानीय तिब्बती व भोटिया समुदाय के लोगों ने नगर परिक्रमा की

सीएन, नैनीताल। बुद्ध पूर्णिमा के मौके पर स्थानीय तिब्बती व भोटिया समुदाय के लोगों ने नगर परिक्रमा की। शुक्रवार की सुबह तिब्बती व भोटिया समुदाय के लोग सुख निवास स्थित बौद्ध मठ मैं एकत्र हुए। वहां पर पूजा अर्चना करने के बाद तिब्बती व भोटिया समुदाय के लोगों ने नगर की परिक्रमा की परिक्रमा बौद्ध मठ से शुरू होकर तल्लीताल बाजार होते हुए राज भवन मार्ग पहुंची राजभवन तिराहे पर लोगों ने पूजा-अर्चना की। उसके बाद ऑल सेंट्स कॉलेज होते हुए यह लोग 12 पत्थर पहुंचे 12 पत्थर से स्नो व्यू होते हुए अंत में सुख निवास पहुंचे इससे पूर्व तिब्बती समुदाय के लोगों ने बिरला मार्ग राज भवन मार्ग बारापत्थर तथा अंत में स्नो व्यू में पूजा अर्चना की l पूजा अर्चना के दौरान तिब्बती समुदाय के गुरुओं ने देश तथा नगर की खुशहाली की कामना की। उन्होंने कहा कि सभी लोग आपस में मिलजुल कर भाईचारा बनाकर रहे l तिब्बती व भाटिया समुदाय के लोगों द्वारा हर 4 वर्ष में नगर की परिक्रमा की जाती है। तिब्बती समुदाय के यशी ने बताया कि बुद्ध पूर्णिमा के मौके पर शुक्रवार को तिब्बती तथा भोटिया मार्केट पूरे दिन के लिए बंद रहेंगे। उन्होंने बताया परिक्रमा के दौरान 308 बौद्ध पुस्तकों को लोगों द्वारा पीठ पर रखकर परिक्रमा करते हैं। पुस्तिकाओं को महिलाओं बच्चों तथा बुजुर्ग लोगों द्वारा पीठ पर रख कर परिक्रमा की जाती है।परिक्रमा में तिब्बती तथा भोटिया समुदाय के दर्जनों लोग शामिल थे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  आज 13 मई 2026 का राशिफल : वृषभ राशि के जातकों को: व्यापार में फायदा होगा, पैसों के मामले में दिन पक्ष में रहेगा
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in नैनीताल

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING