Connect with us

शिक्षा

डॉ. सामंत फेलो ऑफ लिनियन सोसाइटी लंदन चुने गए

सीएन, नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय के वनस्पति विज्ञान के पूर्व छात्र तथा पूर्व निदेशक एचएफआरई शिमला एवम यूकॉस्ट के एमिरेट्स साइंटिस्ट डॉक्टर एसएस सामंत फेलो ऑफ लिनियन सोसाइटी लंदन चुने गए है। डॉ. सामंत कुमाऊं विश्वविद्यालय एलुमनी सेल के उपाध्यक्ष है तथा फेलो ऑफ नेशनल एकेडमी ऑफ साइंसेज हैं। डॉक्टर सामंत के 360 स्साइटिफिक पेपर पब्लिश हो चुके है। 5115  सिटेशन के साथ आई 10 इंडेक्स 90 है। 15,पुस्तकें 13 हिंदी बुकलेट उनकी प्रकाशित हो चुकी है। 30 विद्यार्थी उनके निर्देशन में पीएचडी कर चुके है तथा एकेडमिक कार्यों के लिए डॉक्टर सामंत इंग्लैंड,चीन, यूरोप जा चुके है तथा पूर्व में भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत पर्यावरण संस्थान कोसी तथा कुलु में वैज्ञानिक के रूप में कार्य कर चुके है। उनके फेलो चुने जाने पर डॉक्टर बीएस कलाकोटी, डॉक्टर श्रीखर पंत, कूटा अध्यक्ष प्रो. ललित तिवारी,.महासचिव डॉक्टर विजय कुमार ने डॉक्टर सामंत को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

यह भी पढ़ें 👉  नाराज पत्नी को ससुराल लेने पहुंचे पति ने खुद को पेट्रोल डाल कर आग लगाई

More in शिक्षा

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]