Connect with us

स्वास्थ्य

एसटीएच हल्द्वानी अस्पताल में अब महंगा होगा इलाज, यूजर चार्ज बढ़ाने की तैयारी

एसटीएच हल्द्वानी अस्पताल में अब महंगा होगा इलाज, यूजर चार्ज बढ़ाने की तैयारी
सीएन हल्द्वानी।
कुमाउ के सबसे बड़े अस्पताल डॉक्टर सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी में अब इलाज करना महंगा होने वाला है, आने वाले एक सप्ताह के अंदर अस्पताल में पर्ची बनाने से लेकर प्राइवेट वार्ड, आईपीडी, एम्बुलेंस समेत पैथोलॉजी जांच की दरों में भी वृद्धि होने वाली है। जानकारी के मुताबिक अब सुशीला तिवारी अस्पताल में पंजीकरण पर्चा चार गुना तक महंगा हो जाएगा। पैथोलॉजी और रेडियोलॉजी में भी कुछ जांच की कीमत 10 से 30 प्रतिशत तक बढ़ सकती है इन सभी व्यवस्थाओं को लागू करने में अभी कुछ दिन का समय लगेगा और इस पर मेडिकल कॉलेज प्रशासन काम कर रहा है राज्य के सभी मेडिकल कॉलेज में एक समान यूजर चार्ज लागू करने के बाद यह निर्णय लिया जा रहा है। अभी तक जो पर्चा 5 रुपये में बनता था अब वह 20 रुपये तक में बनेगा। प्राइवेट वार्ड 650 से बढ़कर 1000 रुपये प्राइवेट सेमी डीलक्स 350 से बढ़कर 1000 रुपये तक हो जाएगा, एंबुलेंस का किराया भी बढ़ाया जा रहा है। बता दें कि हल्द्वानी के राजकीय मेडिकल कॉलेज को छोड़ अन्य सभी मेडिकल कॉलेजों में इलाज की दर स्वास्थ्य विभाग के अस्पतालों के तहत ही हैं। यहां हर साल यूजर चार्ज में प्रतिशत की बढ़ोत्तरी होती रहती है। लेकिन एकमात्र डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल में राज्य में सबसे कम दाम में मरीजों का इलाज होता है। कम दाम में इलाज की सुविधा मिलने के कारण यहां दिनों दिन मरीजों का भार बढ़ता जा रहा है। अब इलाज की सुविधा एक समान होने से गरीब तबके के मरीजों को खासी परेशानी उठानी पड़ेगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  आज 31 मई का राशिफल : कर्क राशि के जातकों का आज मन थोड़ा भावुक रह सकता है, किसी अपने की मदद करोगे तो रिश्ते मजबूत होंगे
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in स्वास्थ्य

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING