Connect with us

विधि

10 मई को नैनीताल, रामनगर, हल्द्वानी व समस्त तहसील न्यायालयों में राष्ट्रीय लोक अदालत का होगा आयोजन

सीएन, नैनीताल। उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के निर्देशानुसार 10 मई (शनिवार) को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के तत्वावधान में जिला मुख्यालय नैनीताल, रामनगर, हल्द्वानी एवं समस्त तहसील न्यायालयों में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाना है। राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाये जाने के सम्बन्ध में दीवानी न्यायालय परिसर नैनीताल में एक बैठक आयोजित की गयी।
बैठक में जिला न्यायाधीश व अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सुबीर कुमार ने बताया कि दिनांक 10 मई को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। राष्ट्रीय लोक अदालत में सिविल मामले, बैंक लोन रिकवरी के मामले, बीमा संबंधित, मोटर दुर्घटना संबंधित, पारिवारिक-वैवाहिक विवाद, चैक बाउन्स के मामले, श्रम संबंधित विवाद,राजस्व संबंधित विवाद, बिजली, पानी संबंधित विवाद, मोटर वाहन एवं शमनीय प्रकृति के सभी अपराधिक मामलों का सुलह समझौते के आधार पर निस्तारण किया जाता है। बताया कि अब तक प्री-लीटिगेशन एवं लंबित करीब 473 मामलों को राष्ट्रीय लोक अदालत हेतु नियत किया जा चुका है । लोक अदालत में सुलह समझौते के आधार पर वाद निस्तारित होने की स्थिति में सिविल वादों में अदा की गयी कोर्ट फीस वापसी का भी प्रावधान है। मामले पक्षगण की आपसी सहमति से निस्तारित किये जाते हैं। इससे अग्रेत्तर लिटिगेशन व अपील आदि में व्यतीत होने वाले समय और खर्च से बचा जा सकता है। बता दें कि राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के लिए नैनीताल, हल्द्वानी, रामनगर सभी न्यायालयों में लगातार जिला प्रशासन, बैंक बीमा, कम्पनीयों, पुलिस और आरटीओ के साथ बैठकें भी की जा रही हैं । साथ ही जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल के पैरा लीगल वालियन्टीयर द्वारा भी घर घर जा कर राष्ट्रीय लोक अदालत के पैम्पलेट वितरित कर प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। उन्होंने आमजनमानस और स्टेक होल्डर से राष्ट्रीय लोक अदालत में प्रतिभाग कर इसका लाभ लेने की अपील की है। इस दौरान सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बीनू गुलयानी, अपर जिलाधिकारी पीआर चौहान आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  ज्योलीकोट प्रकरण : बीमारी आपकी लापरवाही से फैली है, इलाज व पूरी व्यवस्था की जिम्मेदारी भी आपकी : हाईकोर्ट
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in विधि

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING