Connect with us

राष्ट्रीय

दिल्ली सरकार 24.26 मार्च के बीच पेश करेगी बजट, सीएमने बताया किन क्षेत्रों पर होगा फोकस

दिल्ली सरकार 24.26 मार्च के बीच पेश करेगी बजट, सीएमने बताया किन क्षेत्रों पर होगा फोकस
सीएन, नईदिल्ली।
दिल्ली की नवनिर्वाचित बीजेपी सरकार 24 से 26 मार्च के बीच विधानसभा में 2025-26 के लिए दिल्ली का बजट का पेश करेगी। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार को इसकी जानकारी देते हुए कहा कि बीजेपी सरकार विकसित दिल्ली बजट पेश करेगी जो समाज के विभिन्न वर्गों के सुझावों को शामिल करके बजट तैयार किया जाएगा। रेखा गुप्ता ने दोहराया कि बीजेपी के संकल्प पत्र में किए गए सभी वादों को पूरा किया जाएगा और उनकी सरकार इस दिशा में युद्ध स्तर पर काम कर रही है। सरकार का ध्यान दिल्ली के हर वर्ग के विकास, उन्नति और कल्याण पर है। इस बजट में विशेष रूप से महिलाओं की आर्थिक सहायता, स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार, प्रदूषण नियंत्रण, सार्वजनिक परिवहन का सुधार, नौकरियों का सृजन, शिक्षा की बेहतर व्यवस्था, गरीबों के लिए सस्ता और पौष्टिक भोजन, नागरिकों के कल्याण और यमुना नदी की सफाई पर ध्यान दिया जाएगा। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा इसे जनता का बजट बनाने के लिए दिल्ली सरकार ने एक वेबसाइट और ईमेल आईडी जारी की है, ताकि दिल्ली के नागरिक अपने सुझाव दे सकें। इसके अलावा, दिल्ली सरकार ने विभिन्न समूहों से सुझाव लेने के लिए बैठक आयोजित की हैं। 5 मार्च को महिला संगठनों से संवाद किया जाएगा, जबकि 5 मार्च शाम को शिक्षा क्षेत्र से जुड़े व्यक्तियों को आमंत्रित किया गया है। 6 मार्च को व्यापारिक और औद्योगिक संगठनों से सुझाव लिए जाएंगे। इसके अलावाए दिल्ली के अन्य वर्गों जैसे किसान, युवा और अनधिकृत कॉलोनी के लोग भी अपने सुझाव दे सकते हैं। मुख्यमंत्री गुप्ता ने यह भी कहा कि सभी मंत्रिमंडल सदस्य और विधायक जनता के बीच जाएंगे और उनके सुझावों को सुनेंगे। इस प्रक्रिया के दौरान, सरकार का उद्देश्य यह है कि दिल्ली का बजट पूरी तरह से जनता के हितों को ध्यान में रखते हुए तैयार हो। उन्होंने आगे कहा कि विधानसभा में अब तक नियंत्रक और महालेखा परीक्षक की केवल दो रिपोर्ट पेश की गई हैं और उनमें पहले ही पिछली आम आदमी पार्टी ;आपद्ध के नेतृत्व वाली सरकार के खिलाफ कई भ्रष्टाचार के आरोप उजागर हो चुके हैं। उन्होंने कहा कैग की 12 और रिपोर्ट अभी पेश की जानी हैं तथा और भी अनियमितताएं सामने आने की संभावना है। प्रेस कांफ्रेंस में कैबिनेट मंत्री प्रवेश साहिब सिंह, आशीष सूद और मनजिंदर सिंह सिरसा मौजूद थे।

More in राष्ट्रीय

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING