Connect with us

राजनीति

राहुल गांधी ने कहा प्रधानमंत्री मोदी ने कानून का राज खत्म कर दिया

राहुल गांधी ने कहा प्रधानमंत्री मोदी ने कानून का राज खत्म कर दिया
सीएन, सागर।
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मध्य प्रदेश में एक दलित युवती की मौत की घटना को लेकर राज्य की सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री मोदी ने कानून का राज खत्म कर दिया है। पिछले साल अगस्त में अपने भाई की हत्या होने का दावा करते हुए पुलिस में मामला दर्ज कराने वाली दलित समुदाय की अंजना अहिरवार की रविवार को सागर में अपने चाचा के शव को ले जाते समय एम्बुलेंस से गिरने के बाद मौत हो गयी। अंजना ने पिछले साल अगस्त में यह दावा करते हुए मामला दर्ज कराया था कि उत्पीड़न के एक मामले में समझौता करने के लिए दबाव डालने वाले कुछ लोगों ने उसके भाई को पीट.पीटकर मार डाला था। राहुल गांधी ने इस घटना को लेकर सोशल मीडिया मंच एक्स पर पोस्ट किया, नरेन्द्र मोदी ने कानून का राज खत्म कर दिया है। मध्यप्रदेश में इस दलित परिवार के साथ भाजपा नेताओं ने जो किया है वह सोच कर ही मन पीड़ा और क्रोध से भर गया। उन्होंने कहा कि यह शर्म की बात है कि भाजपा के राज में सरकार पीड़ित महिलाओं की जगह हमेशा उनके गुनहगारों के साथ खड़ी मिलती है। कांग्रेस नेता के मुताबिक, ऐसी घटनाएं हर उस इंसान की हिम्मत तोड़ देती हैं जिसके पास इंसाफ की गुहार लगाने के लिए सिवाय कानून के और कोई रास्ता नहीं होता। राहुल गांधी ने कहा मैं आपको भरोसा दिलाता हूं, कि हम एक ऐसी व्यवस्था बनाएंगे जहां कमजोर से कमजोर व्यक्ति भी अत्याचार के खिलाफ अपनी आवाज मज़बूती से उठा सकेगा। हम न्याय को दौलत और ताकत का मोहताज नहीं बनने दे सकते।

राहुल गांधी ने कहा प्रधानमंत्री मोदी ने कानून का राज खत्म कर दिया
सीएन, सागर। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मध्य प्रदेश में एक दलित युवती की मौत की घटना को लेकर राज्य की सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री मोदी ने कानून का राज खत्म कर दिया है। पिछले साल अगस्त में अपने भाई की हत्या होने का दावा करते हुए पुलिस में मामला दर्ज कराने वाली दलित समुदाय की अंजना अहिरवार की रविवार को सागर में अपने चाचा के शव को ले जाते समय एम्बुलेंस से गिरने के बाद मौत हो गयी। अंजना ने पिछले साल अगस्त में यह दावा करते हुए मामला दर्ज कराया था कि उत्पीड़न के एक मामले में समझौता करने के लिए दबाव डालने वाले कुछ लोगों ने उसके भाई को पीट.पीटकर मार डाला था। राहुल गांधी ने इस घटना को लेकर सोशल मीडिया मंच एक्स पर पोस्ट किया, नरेन्द्र मोदी ने कानून का राज खत्म कर दिया है। मध्यप्रदेश में इस दलित परिवार के साथ भाजपा नेताओं ने जो किया है वह सोच कर ही मन पीड़ा और क्रोध से भर गया। उन्होंने कहा कि यह शर्म की बात है कि भाजपा के राज में सरकार पीड़ित महिलाओं की जगह हमेशा उनके गुनहगारों के साथ खड़ी मिलती है। कांग्रेस नेता के मुताबिक, ऐसी घटनाएं हर उस इंसान की हिम्मत तोड़ देती हैं जिसके पास इंसाफ की गुहार लगाने के लिए सिवाय कानून के और कोई रास्ता नहीं होता। राहुल गांधी ने कहा मैं आपको भरोसा दिलाता हूं, कि हम एक ऐसी व्यवस्था बनाएंगे जहां कमजोर से कमजोर व्यक्ति भी अत्याचार के खिलाफ अपनी आवाज मज़बूती से उठा सकेगा। हम न्याय को दौलत और ताकत का मोहताज नहीं बनने दे सकते।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  पीली नंबर प्लेट वाले दोपहिया वाहन स्वामी या अधिकृत चालक ही चला सकेंगे वाहन संचालकों में हड़कंप
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in राजनीति

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING