Connect with us

जन मुद्दे

ओखलकांडा के दर्जन भर से अधिक गांवों में संचार व्यवस्था ठप, नाराज लोगों का भारत संचार निगम कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन

सीएन, हल्द्वानी। नैनीताल जिले के ओखलकांडा विकासखंड के दर्जन भर से अधिक गांवों में संचार व्यवस्था न होने से नाराज विकासखंड के लोगों ने भारत संचार निगम के कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया। पूर्व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री हरीश पनेरु, दीपक मेवाड़ी, भूपाल नयाल, नारायण सिंह बर्गली, करन बोरा के संयुक्त नेतृत्व में एक धरना प्रदर्शन बी एस एन एल कार्यालय पर आयोजित किया गया। ओखलकांडा विकासखंड में ध्वस्त संचार व्यवस्था को लेकर आन्दोलन किया गया। आक्रोशित ग्रामीणों ने विभाग में तालाबंदी करने धोषणा के कारण कोतवाली पुलिस प्रशासन के नेतृत्व में भारी पुलिस बल तैनात किया गया। ग्रामीण क्षेत्रों में खराब संचार व्यवस्था के कारण आन्दोलन कारी कुछ भी सुनने को तैयार नहीं थे। जिला दूरसंचार महाप्रबंधक ने लिखित समझौता होने पर सहमति जताई जिसमें बिंदुवार चर्चा हुई। संचार व्यवस्था ठीक करने का लिखित समझौता लागू करने पर भी बात हुई। ओखलकांडा विकासखंड से ओ एफ सी केबिल बिछाकर टेंडर प्रक्रिया तत्काल प्रभाव से शुरू करने के लिए क्षेत्रीय सांसद अजय भट्ट से  फोन पर हरीश पनेरु ने बात कर सहयोग करने का अनुरोध किया। श्री भट्ट ने तत्काल प्रभाव महाप्रबंधक संजय प्रसाद को निर्देश दिया कि चार दिन बाद बैठक कर हल निकाला जाए। गौनियारो, डोबा, मीडार, अघोडा, डूंगरी, पदमपुर, सुवाकोट,पोखरी, अमजड, डाल कन्या, पतलोट, हरीश ताल, ककोड़, पटरानी, कोन्ता, लूगड में दूरसंचार विभाग की सेवा ठप है। हरीश पनेरु ने अधिकारीयों को चेतावनी दी है कि या तो वह अपने टावर हटा लें या ठीक करें। समझौता के अनुसार पूरे क्षेत्र के टावरों पर बीएसएनएल की टीम जायेगी, जिससे दीपक मेवाड़ी की टीम भी लगातार साथ में शामिल रहेंगी। पनेरु ने क्षेत्रीय सांसद अजय भट्ट का समस्याओं संज्ञान लेने के आभार व्यक्त किया। साथ ही चेतावनी भी दी है कि अगर तय समय पर निराकरण नहीं हुआ तो उनके आवास पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
आज के प्रदर्शन में विपिन पनेरू, खिमेश पनेरु, चंदन पनेरू , ईश्वर आर्या, बबलू आर्या, कमल परगांई, पंकज परगांई, अजल मेवाड़ी , उमेश रुवाली, नैतिक सुयाल, गूडडू गौनिया आदि लोग मौजूद रहे।

More in जन मुद्दे

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING