Connect with us

खेल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को देहरादून में आयोजित समारोह में 38 वें राष्ट्रीय खेलों का शुभारंभ किया

सीएन, देहरादून। उत्तराखंड में आज मंगलवार को देर सांय रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ 38वें राष्ट्रीय खेलों का आगाज हो गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देहरादून के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित समारोह में खेलों का शुभारंभ किया। सीएम धामी ने पीएम का सिल्क्यारा पर लिखी किताब, शाल और उत्तराखंड की पारंपरिक टोपी पहनाकर स्वागत किया। पीएम मोदी जैसे स्टेडियम में पहुंचे तो लोगों में खास उत्साह नजर आया। पीएम ने दर्शक दीर्घा से हाथ हिलाकर धन्यवाद किया। स्टेडियम में मोदी मोदी के नारे गूंजे। वहीं, जय श्री राम के नारे भी लगे।इसके बाद शिव तांडव नृत्य से कार्यक्रम की शुरुआत हुई। उससे पहले मैं हिमालय हूं की डॉक्यूमेंट्री दिखाई गई। हिमालय के वर्णन के बाद स्टेडियम के बीच बने हिमालय पर्वत पर लाइटिंग से शिव तांडव स्त्रोत हुआ।मंच पर जाने से पहले पीएम मोदी एथलीट्स जसपाल राणा, मनीष रावत, बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन समेत 11 खिलाड़ियों से मिले।  महाराणा प्रताप स्टेडियम स्थित कार्यक्रम स्थल के बीच में 60 फीट ऊंची वीडियो वॉल बनी है, जिसके जरिए स्टेडियम के हर कोने से वीडियो शो देखा जा रहा है। वहीं, लेटर लाइट शो ने कार्यक्रम को और भी भव्य रूप दिया। राष्ट्रीय खेलों के भव्य उद्घाटन समारोह में 25 हजार से ज्यादा लोग शिरकत करने पहुंचे हैं। मेजबान टीम से सबसे अधिक 1016 खिलाड़ी दमखम दिखाएंगे। जबकि देश के सबसे छोटे संघ राज्यक्षेत्र लक्षद्वीप से मात्र दो खिलाड़ी राष्ट्रीय खेलों में हिस्सा होंगे।खेलों में देश के 28 राज्य एवं विभिन्न केंद्र शासित प्रदेशों के 11340 खिलाड़ी दमखम दिखाएंगे। राष्ट्रीय खेलों में कई स्पर्धाएं रात में भी होंगी। एथलेटिक्स में सबसे अधिक 700 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  सरकार मुसलमानों से बीफ न खाने का नियम बना सकती है, धार्मिक कुर्बानी जारी रहेगी : हूमायूं कबीर
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in खेल

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING