Connect with us

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड सम्मिलित राज्य सिविल प्रवर अधीनस्थ सेवा प्रारंभिक परीक्षा रविवार को होंगी, तैयारी पूरी

सीएन, नैनीताल। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग हरिद्वार द्वारा आयोजित उत्तराखंड सम्मिलित राज्य सिविल प्रवर अधीनस्थ सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2025 (वस्तुनिष्ठ प्रकार) का आयोजन रविवार 29 जून 2025 को जनपद नैनीताल के अंतर्गत हल्द्वानी के 26 परीक्षा केद्रों तथा रामनगर के तीन परीक्षा केद्रों, कुल 29 परीक्षा केद्रों में संपन्न होगी। जिसमें 12131 अभ्यर्थी परीक्षा में सम्मिलित होंगे। परीक्षा को पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण पूर्वक संपन्न कराए जाने हेतु शनिवार को अपर जिलाधिकारी शैलेंद्र सिंह नेगी की अध्यक्षता में नगर निगम हल्द्वानी सभागार में एक बैठक संपन्न हुई। बैठक में परीक्षा को संपन्न कराए जाने हेतु तैनात कुल 29 सेक्टर व 5 जोनल मजिस्ट्रेट सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे, जिन्हें परीक्षा को सफलतापूर्वक संपन्न कराए जाने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश अपर जिलाधिकारी द्वारा दिए गए। बैठक में लोकसेवा आयोग के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे, जिन्होंने परीक्षा संचालन के संबंध में आवश्यक जानकारी दी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल : पर्यटन सीजन में पुलिस के हाथ से फिसलती ट्रैफिक व्यवस्था संभालने को अर्धसैनिक बल मैदान में उतरा
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING