Connect with us

मौसम

उत्तरकाशी व पिथौरागढ़ सहित चार जिलों के कुछ इलाकों में हल्की बारिश व हिमपात के आसार

उत्तरकाशी व पिथौरागढ़ सहित चार जिलों के कुछ इलाकों में हल्की बारिश व हिमपात के आसार
सीएन, देहरादून।
उत्तराखंड में आज मौसम करवट लेगा और कई इलाकों में बारिश व हिमपात होने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से आज चार जिलों में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। बारिश होने के कारण तापमान में कमी आने से पहाड़ों पर और भी कड़ाके की ठंड पड़नी शुरू हो जाएगी। सोमवार को उत्तराखंड में मौसम करवट बदलने जा रहा है। आज प्रदेश के चार पर्वतीय जिलों में बारिश व हिमपात के आसार है। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक सोमवार को चमोली, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी और पिथौरागढ़ जिले के कुछ इलाकों में हल्की बारिश व हिमपात होने के आसार हैं। जबकि अन्य क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना रहेगा। पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश व हिमपात होने से पहाड़ों पर तो ठंड में इजाफा होगा ही इसके साथ ही मैदानी इलाकों में भी इसका असर देखने को मिलेगा। पहाड़ों पर बारिश होने से मैदानी इलाकों के तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। जिस से मैदानी इलाकों में भी लोगों को ठंड का एहसास होगा। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के मुताबिक फिलहाल दिन के अधिकतम तापमान के साथ न्यूनतम तापमान सामान्य ही है। लेकिन पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश व हिमपात के आसार हैं। पहाड़ों पर होने वाली बारिश का असर प्रदेश के मैदानी इलाकों में देखने को मिलेगा। इस से रात को ठंड में इजाफा हो सकता है। हालांकि फिलहाल मैदानों पर मौसम तो शुष्क बना रहेगा लेकिन ठंड में इजाफा होगा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं के 775 गांवों की आस्था का केंद्र है देवीधुरा का पाषाण युद्ध, पुरातन स्वरूप से छेड़छाड़ किए बिना होंगी मेले की व्यवस्थाएं
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in मौसम

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING