Connect with us

मौसम

देहरादून और टिहरी जिले के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी, नैनीताल में सबसे अधिक 30.5 मिमी बारिश दर्ज

सीएन, देहरादून/नैनीताल। उत्तराखंड में मानसून आज भी सक्रिय रहने वाला है। बीते दो दिनों से उत्तराखंड में लगातार बारिश से जनजीवन अस्तव्यस्त है। नैनीताल में बीती रात से सुबह तक बारिश होती रही। नैनी झील का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। मौसम विभाग ने देहरादून और टिहरी जिले के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। दोनों जिलों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है। वहीं, राज्य के बाकी जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में भी कहीं-कहीं भारी बारिश के साथ गरज-चमक और आकाशीय बिजली गिरने की आशंका है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी), देहरादून के अनुसार, बीते घंटों में नैनीताल में सबसे अधिक 30.5 मिमी बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा राज्य के कई अन्य इलाकों में भी बारिश हुई। मौसम विभाग ने बारिश के दौरान लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। मौसम विभाग ने तेज बारिश के दौरान निचले इलाकों, नदी-नालों और संवेदनशील स्थानों पर विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है। पहाड़ी क्षेत्रों में यात्रा करने वाले लोगों से मौसम की स्थिति को देखते हुए ही यात्रा करने की अपील की गई है। आकाशीय बिजली की संभावना को देखते हुए भी लोगों को खुले स्थानों पर जाने से बचने की सलाह दी गई है। कल 18 अगस्त तक उत्तराखंड में मानसून सक्रिय रहेगा। अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। कुछ स्थानों पर भारी बारिश के साथ तेज से अति तीव्र बारिश के दौर आने की संभावना है। 19 अगस्त को राज्य के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। बारिश की गतिविधियों में कुछ कमी आने की संभावना है, हालांकि कुछ स्थानों पर तेज बारिश के दौर जारी रह सकते हैं। 20 अगस्त को उत्तराखंड में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने का अनुमान है। पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम बदलने के साथ कुछ स्थानों पर बारिश के तेज दौर देखने को मिल सकते हैं। मौसम विभाग के अलर्ट को देखते हुए लोगों को नदी-नालों के आसपास जाने से बचने और पहाड़ी मार्गों पर यात्रा के दौरान विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  भारती जीना ने बदली 45 महिलाओं की जिंदगी, पीरूल से हस्तशिल्प उत्पाद बनाकर रोजगार के साथ जंगलों की सुरक्षा में भी दे रहीं योगदान
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in मौसम

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING