अंतरराष्ट्रीय
आज 3 मार्च को है विश्व वन्यजीव दिवस : हर जंगली जानवरों और पौधों का सम्मान का दिन
आज 3 मार्च को है विश्व वन्यजीव दिवस: हर जंगली जानवरों और पौधों का सम्मान का दिन
सीएन, नैनीताल। हर साल 3 मार्च को दुनियाभर में विश्व वन्यजीव दिवस मनाया जाता है। इस दिन को मनाने का उद्देश्य है जंगली जीवों और वनस्पतियों के संरक्षण के प्रति दुनिया भर में जागरूकता फैलाना। दुनियाभर में जीव-जंतुओं और वनस्पतियों की अनेक प्रजातियां धीरे.धीरे लुप्त होती जा रही हैं। ऐसे में इस स्थिति को और भी खतरनाक होने से बचाने के लिए विश्व वन्यजीव दिवस मनाने की शुरुआत की गयी। 20 दिसंबर 2013 को संयुक्त राष्ट्र महासभा ने अपने 68वें अधिवेशन में हर साल 3 मार्च को विश्व वन्यजीव दिवस मनाने की घोषणा की थी। इस दिन को मनाये जाने का मकसद बहुत ही साफ है। बता दें कि यह दिन वन्यजीवों को विलुप्त होने से रोकने के लिए और उन्हें बचाने के उद्देश्य से मनाया जाता है। 2025 का थीम है-वन्यजीव संरक्षण वित्तः लोगों और ग्रह में निवेश। हमारे ग्रह की अद्भुत जैव विविधता अमूल्य है लेकिन इसे संरक्षित करना महत्वपूर्ण है।
