Connect with us

कारोबार

गैस कंपनियों का उपभोक्ताओं को बड़ा झटका, एलपीजी सिलेंडर के रेट बढ़े

गैस कंपनियों का उपभोक्ताओं को बड़ा झटका, एलपीजी सिलेंडर के रेट बढ़े
सीएन, नईदिल्ली।
चुनाव से पहले तेल कंपनियों ने उपभोक्ताओं को बड़ा झटका दिया है। पहले दिन यानी 1 मार्च को एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम एक बार फिर से बढ़ा दिए गए हैं। यानी 1 मार्च 2024 से सिलेंडर महंगा हो गया है। हालांकि ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने कीमतों में इजाफा एक बार फिर कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में किया है। दिल्ली में ये 25 रुपये तो वहीं मुंबई में 26 रुपये महंगा हो गया है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों के लगातार दूसरे महीने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी कर महंगाई का झटका दिया है। पिछले महीने बजट वाले दिन यानी 1 फरवरी 2024 को 14 रुपये का इजाफा करने के बाद अब सिलेंडर के दाम में एक बार 25 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। वेबसाइट पर बदले हुए रेट जारी कर दिए गए हैं जो कि 1 मार्च 2024 यानी आज से लागू हैं। नए रेट के मुताबिक राजधानी दिल्ली में कमर्शियल सिलेंडर 1795 रुपये में मिलेगा जबकि कोलकाता में यह सिलेंडर अब 1911 रुपये का हो गया है। मुंबई में कमर्शियल सिलेंडर का रेट बढ़कर 1749 रुपये जबकि चेन्नई में 1960.50 रुपये हो गया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  एसआईआर के नाम पर मतदाता सूची से नाम काटने का सुनियोजित षड्यंत्र बर्दाश्त नहीं होगा : यशपाल आर्य
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in कारोबार

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING