Connect with us

कारोबार

सफलता की कहानी : प्रधानमंत्री स्वरोजगार योजना के तहत पाया मुकाम

सीएन,हल्द्वानी महाप्रबन्धक सुनील कुमार पंत ने बताया कि भारत सरकार द्वारा जिन लोगों ने स्वरोजगार हेतु बैंक से लोन लिया था लाभार्थी पूनम सिंह निवासी गणपति विहार गेट नम्बर-4हल्द्वानी के द्वारा बताया कि मेरे पति की मृत्यु के पश्चात पूरे परिवार की जिम्मेदारी मेरे पर आ गई थी लेकिन मुझे जिला उद्योग केन्द्र से जानकारी मिली कि प्रधानमंत्री स्वरोजगार योजना के तहत स्वयं का स्वरोजगार स्थापित कर सकते है। जिला उद्योग केन्द्र ने योजना की विस्तृत जानकारी के साथ ही साक्षात्कार कर बैंक से मुझे 45 लाख का ऋण प्रदान किया गया। मैने 45 लाख की धनराशि से बुटिक का कार्य प्रारम्भ किया इसके साथ ही बुटिक के कार्य के लिए 3 लोगों को प्रत्यक्ष एवं 4 लोगों को अप्रत्यक्ष रूप से स्वरोजगार दिया। प्रधानमंत्री स्वरोजगार योजना से मेने अपने परिवार के भरण पोषण के साथ ही 7 लोगों को स्वरोजगार हेतु इस मुहिम में सम्मलित किया।   
लाभार्थी मोहन सिंह बिष्ट ने बताया कि उन्होंने प्रधानमंत्री स्वरोजगार योजना से 10 लाख का लोन जिला उद्योग केेन्द्र के द्वारा स्वीकृत कर चाय पैकिंग का कार्य प्रारम्भ किया तथा साथ ही 10 लोगों को स्वरोजगार हेतु इस मुहिम में शामिल किया। वर्तमान में उनका कार्य सफलता पूर्वक चल रहा है। इसी क्रम मंे लाभार्थी रक्षित सूठा पीलीकोठी हल्द्वानी ने बताया कि प्रधानमंत्री स्वरोजगार योजना के तहत जिला उद्योग केन्द्र की स्वीकृति के उपरान्त 10 लाख का लोन से जिम खोला गया। इस योजना के अन्तर्गत स्वरोजगार के द्वारा 6 लोगों को रोजगार के साथ ही 50 हजार की मासिक आय भी अर्जित की जा रही है।  महाप्रबन्धक उद्योग सुनील कुमार पंत ने जनपद के युवाओं से अपील की है कि जो अपना स्वयं का रोजगार प्रारम्भ करना चाहते है वे कार्यालय जिला उद्योग केन्द्र हल्द्वानी से सम्पर्क कर सकते हैं।*श     


      
  
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  आयुक्त ने यूयूएसडीए की पीआईयू चंपावत द्वारा संचालित पेयजल परियोजनाओं सहित हल्द्वानी की विस्तृत समीक्षा की
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in कारोबार

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING