Connect with us

क्राइम

कोतवाली पुलिस ने 16 ग्राम स्मैक के साथ युवक को किया गिरफ्तार

सीएन, नैनीताल। लोकसभा चुनाव के चलते प्रभावी आदर्श आचार संहिता के अनुपालन को लेकर रूटीन चेकिंग अभियान में कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। कोतवाली पुलिस ने 16 ग्राम स्मैक के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। जिसके विरुद्ध एनडीपीएस की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय पेश उसे जेल भेज दिया है।जानकारी के मुताबिक मंगोली चौकी इंचार्ज भूपेंद्र सिंह मेहता, कांस्टेबल मनोज जोशी अन्य पुलिस कर्मियों के साथ क्षेत्र में चेकिंग अभियान में जुटे हुए थे। इस दौरान कालाढूंगी की ओर से स्कूटी पर सवार एक युवक आता हुआ दिखाई दिया। पुलिस के समीप पहुंचने पर युवक सकपका गया और भागने का प्रयास करने लगा। इस बीच उसने जेब से एक पुड़िया निकाल कर फेंकने का भी प्रयास किया। मगर पुलिसकर्मियों ने उसे दबोच लिया। तलाशी लेने पर पुड़िया में स्मैक बरामद हुई। कोतवाल हरपाल सिंह ने बताया कि स्नो व्यू निवासी अभिषेक टांक के पास से 16 ग्राम स्मैक बरामद हुई है। जिसके विरुद्ध एनडीपीएस की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  डीएफओ, डीएम, आयुक्त कार्यालय के सामने वीरभट्टी के जंगलों में सात घंटों से धधकती रही आग लेकिन बुझाने कोई नही पहुंचा
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in क्राइम

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING